बड़ा झटका! रसोई गैस की कीमतें बढ़ीं, अब इतने का हुआ LPG सिलेंडर

लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी का झटका लगा है। सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder With Subsidy) की कीमतों में 0.28 पैसे और मुंबई में 0.29 पैसे का इजाफा किया गया है। वहीं, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर 6 रुपए बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोत्तरी दिल्ली और मुंबई दोनों महानगरों में हुई है। सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतें आज यानी एक मई से लागू हो गई हैं।

अब इतने का मिलेगा LPG सिलेंडर

अब इतने का मिलेगा LPG सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 496.14 रुपए का मिलेगा। मुंबई में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता को 493.86 रुपए चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में 499.29 रुपए और चेन्नई में 484.02 रुपए एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत होगी। इसके अलावा गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए दिल्ली में अब 712.50 रुपए चुकाने होंगे। मुंबई में गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 684.50 रुपए का मिलेगा। वहीं कोलकाता में इस सिलेंडर की नई कीमत 738.50 और चेन्नई में 728 रुपए होगी। गौरतलब है कि सरकार द्वारा संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन देश का सबसे बड़ा ईंधन रिटेलर है जो Indane ब्रांड के तहत LPG सिलेंडर की आपूर्ति करता है।

इस साल घटे LPG सिलेंडर के दाम

इस साल घटे LPG सिलेंडर के दाम

हालांकि, इस साल अभी तक चारों महानगरों में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 96 से 98.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक कम की जा चुकी हैं। वहीं सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस साल अभी तक 4.71 से 4.83 रुपए प्रति सिलेंडर तक घटाए जा चुके हैं। फिलहाल एलपीजी उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर खरीदना पड़ता है। सरकार एक साल में प्रत्येक घर को 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है, जो उपभोक्ताओं को सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। सब्सिडी की राशि महीने दर महीने अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव के आधार पर चेंज होती रहती है।

अप्रैल के महीने में बढ़े थे दाम

अप्रैल के महीने में बढ़े थे दाम

आपको बता दें इससे पहले हाल ही में अप्रैल महीने की शुरुआत में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। बीते एक अप्रैल को गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी, जबकि सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर 25 पैसे बढ़ाए गए थे। इससे पहले फरवरी के महीने में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर 2.08 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी, जबकि गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 42.50 रुपए महंगा हुआ था। इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन ने एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोत्तरी का ऐलान करते हुए कहा था कि ईंधन के बढ़े हुए बाजार मूल्य पर 'कर प्रभाव' के चलते कीमतों में इजाफा करना जरूरी था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों पर क्या हैं जीत-हार के आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+