LPG कन्ज्यूमर्स हो जाएं सावधान!, आज कर लें ये काम वरना नए साल में कट जाएगा कनेक्शन

Aadhaar authentication or E-KYC in Hindi: LPG कन्ज्यूमर्स वाले हो जाएं अलर्ट क्योंकि एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी अनिवार्य हो गया है। गैस एजेंसी ने भारत सरकार के तेल व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के बाद ये कदम उठाया है।

LPG

इस नियम के तहत 31 दिसंबर तक आधार का वैरिफिकेशन बहुत जरूरी है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो 1 जनवरी से आपका कनेक्शन भी कट सकता है।

उपभोक्ताओं में खलबली मच गई

कंपनियों की ओर से जारी इस आदेश के बाद से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है और सुबह-शाम आधार प्रमाणीकरण के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ एंजेसी के सामने देखी जा रही है। लोग ठंड की परवाह किए बिना घंटों लाइन में खड़े देखे जा रहे हैं।

क्यों हुआ KYC जरूरी?

आपको बता दें कि सरकार की ओर से ये कदम डुप्लीकेशन से बचने के लिए किया गया है। खास बात ये है कि साल 2022 के बाद जारी सभी गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण किया जा रहा है।

एजेंसी के सामने ग्राहकों की भारी भीड़

इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम तीनों कम्पनियां ऑन लाइन भी प्रमाणीकरण कर रही हैं, बावजूद इसके एजेंसी के सामने ग्राहकों की भारी भीड़ लगी हुई है।

क्या होता है KYC?

KYC का पूरा मतलब है Know Your Customer होता है, ये कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रक्रिया है, जिसके तहत सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि की फोटो कॉपी जमा कराई जाती है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटी

22 दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹39.50 की कटौती की थी। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले Commercial LPG की कीमत 1757 रुपये हो गई है।

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है ...

  • दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1757 रुपये
  • मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1710 रुपये
  • कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1868.50 रुपये
  • चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1929 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+