जानिए कौन हैं भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति, लिस्ट में दो भाईओं ने भी बनाई जगह

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी हैं, वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 10.94 करोड़ रुपए है। पिछले साल गौतम अडानी ने अपनी रोजाना की कमाई को 1600 करोड़ से अधिक बढ़ाया है। पिछले दो साल की बात करें तो अडानी ग्रुप के सभी शेयर ने जबरदस्त दौड़ लगाई है। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयर ने जिस तरह से जबरदस्त रिटर्न दिया है वह किसी के लिए भी सपने जैसा है। अडानी ग्रुप के कुछ शेयर 1000 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वह भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले साल उनकी संपत्ति में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 7.94 लाख करोड़ रुपए था। पिछले पांच साल में अंबानी की संपत्ति में 115 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल अंबानी की संपत्ति में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बावजूद पिछले 10 साल में पहली बार मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा खो दिया है।

सायरस पूनावाला

सायरस पूनावाला

वहीं दुनिया के अग्रणी वैक्सीन एक्सपर्ट की बात करें तो सायरस पूनावाला भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सायरस पूनावाला की संपत्ति में 41700 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। सायरस पूनावाला की कुल संपत्ति 2.05 लाख करोड़ रुपए है। वह सायरस पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस ग्रुप में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी है जोकि दुनिया सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। हुरून ग्लोबल हेल्थ केयर रिच लिस्ट 2022 में सायरस पूनावाला पहले पायदान पर हैं।

शिव नादर

शिव नादर

एचसीएल टेक्नोलॉजीस के मालिक शिव नादर तीसरे पायदान से फिसल गए हैं और अब वह भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति में 21 फीसदी की गिरावट हुई है, उनकी कुल संपत्ति 1.85 लाख करोड़ रुपए है। कंप्यूटर एंड ईटी क्षेत्र में नादर देश के अग्रणी उद्योगपति हैं। वह शिव नादर फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। जुलाई 2020 में उन्होंने एचसीएल के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह जिम्मेदारी अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को दे दी है।

राधाकिशन दमानी

राधाकिशन दमानी

देश के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो भारत के स्टॉक मार्केट ट्रेडर से निवेशक बने राधाकिशन दमानी हैं। दमानी अवेन्यू सुपरमार्केट के मालिक भी हैं। उनकी संपत्ति में 280 फीसदी की बढ़त हुई है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 128800 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल वह दो पायदार आगे बढ़कर पांचवे नंबर पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.75 लाख करोड़ रुपए है।

विनोद शांतिलाल अडानी

विनोद शांतिलाल अडानी

विनोद शांतिलाल अडानी गौतम अडानी के बड़े भाई हैं। वह सबसे अमीर एनआरआई हैं। वह ट्राइडेंट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 850 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 151200 बिलियन से बढ़कर 169000 बिलियन हो गई है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में दो पायदान की बढ़त हासिल की है।

 श्रीचंद परमानंद हिंदुजा

श्रीचंद परमानंद हिंदुजा

भारत के सातवे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का नाम आता है। वह देश के सबसे अग्रणी बिजनेसमैन, निवेशक, समाजसेवी हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह ब्रिटेन में रहते हैं। वह हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं। अपने भाई गोपीचंद हिंदुजा के साथ श्रीचंद परमानंद आहुजा यूके के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी मित्तल

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 8वें पायदान पर लक्ष्मी मित्तल का नाम आता है। वह एर्सिलोर मित्तल के चेयरमैन हैं। जोकि दुनिया की सबसे बड़ी स्टील और खनन कंपनी है। इसकी बिक्री कुल 76.6 बिलियन डॉलर की है। आदित्य मित्तल को जनवरी 2021 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया। लेकिन अभी भी लक्ष्मी मित्तल एग्जुक्युटिव चेयरमैन हैं। जून 2022 में संडे टाइम्स यूके रिच लिस्ट के अनुसार लक्ष्मी मित्तल यूके के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी

सन फार्मास्युटिकल के मालिक और पद्मश्री से सम्मानित दिलीप सांघवी भारत के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फार्मा सेक्टर से उनकी दो तिहाई कमाई 4.5 बिलियन डॉलर विदेश में बिक्री से आती है। उन्होंने अपनी कंपनी का विस्तार कई बड़े मर्जर के साथ किया है। 2014 में उन्होंने रैनबैक्सी लैबोरेटरी का 4 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था।

उदय सुरेश कोटक

उदय सुरेश कोटक

कोटक महिंद्रा बैंक के एग्जेक्युटिव वाइस चेयरमैन और एमडी उदय सुरेश कोटक भारत के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले दो दशक में उदय सुरेश ने जबरदस्त संपत्ति बनाई है। उन्होंने कोटक को देश के अग्रणी ब्रांड के रूप में स्थापित किया। आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार उदय सुरेश कोटक भारत के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+