ऑल टाइम लो पर पहुंचा एलआईसी का शेयर, जानें गिरते-गिरते कहां पहुंची कीमत, निवेशकों को भारी नुकसान
LIC Share: ऑल टाइम लो पर पहुंचा एलआईसी का शेयर, जानें गिरते-गिरते कहां पहुंची कीमत, निवेशकों को तगड़ा नुकसान
नई दिल्ली। एलआईसी के आईपीओ को लेकर जितनी उम्मीदें निवेशकों में थी, उसके बाद से अब उतनी ही मुश्किल बढ़ गई है। एलआईसे के शेयरों की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को तो LIC के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना लिया और अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गई।

LIC के शेयर का बुरा हाल
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों के दाम मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर आज एलाईसी के शेयर 3.15% टूटकर 752.90 रुपए पर बंद हुए । अगर शेयर के दाम पर गौर करें तो इश्यू प्राइस से एलआईसी के शेयर 21 फीसदी तक नीचे गिर चुके हैं। एलआईसी स्टॉक 949 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबए 21 फीसदी तक गिरकर 752.90 रुपए पर पहुंच गए।
निवेशकों को 123689 करोड़ रुपए का नुकसान
एलआईसी के शेयरों में जारी इस गिरावट के कारण निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। शेयरधारकों को पिछले 16 कारोबारी दिनों में 123686 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से नीचे गिर चुका है। मंगलवार को एलआईसी का मार्केट कैप 476683 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
क्या करें निवेशक
एलआईसी के शेयरों में आ रही इस गिरावट के कारण निवेशक परेशान है। शेयरधारकों के सामने समस्या है कि वो इसमें बने रहे या फिर शेयर बेचकर निकल जाएं। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि एलआईसी के शेयर धारकों को स्टॉप लॉस बनाए रखने का सुझाव दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications