IPO लॉन्च होने से पहले LIC पर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, बीमा कंपनी ने किया Alert
IPO लॉन्च होने से पहले LIC पर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, बीमा कंपनी ने किया Alert
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी जल्द ही अपना आईपीओ बाजार में उतारने जा रही है। मई के पहले हफ्ते में एलआईसी का आईपीओ लॉन्च होगा। देशभर के लोगों की निगाहें इस सबसे बड़े आईपीओ पर टिकी है तो वहीं साइबर अपराधी भी एलआईसी को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। LIC की ओर से इसे लेकर चेतावनी जारी की गई ।

LIC ने जारी की चेतावनी
LIC आईपीओ लॉन्च से पहले कंपनी ने अलर्ट जारी करते हुए अलर्ट किया है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी की ओर से चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर साइबर हमलों और सुरक्षा उल्लंघन के जरिए उसके कंप्यूटरों और सिस्टम में फीड की गई और भेजी गई जानकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, जिसका नुकसान एलआईसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है ।

सुरक्षा पर खर्च करने की जरूरत
एलआईसी से कहा कि साइहर हमले से अपने ग्राहकों, पॉलिसीधारकों, कर्मचारियों, एजेंटों, वेंडर्स को बचाने के लिए अपनी सुरक्षा और साइहर सिक्योरिटी पर अधिक खर्च करने की जरूरत है। एलआईसी पर आज तक किसी भी तरह का साइबर अटैक नहीं हुआ है और कंपनी ने कभी भी इस तरह की सुरक्षा खतरों का अनुभव नहीं किया है। एलआईसी ने कहा कि मौजूदा स्थिति और बढ़ रहे साइबर हमलों को देखते हुए इस बात की आशंका बढ़ गई है कि हमारे कंप्यूटर नेटवर्क और आईटी बुनियादी ढांचे को साइबर हैकर्स निशाना बना सकते हैं। ऐसे में एलआईसी इस मसले को गंभीरता से ले रहा है।

थर्ड पार्टी वेंडर से खतरा
एलआईसी को साइबर सिक्योरिटी, डेटा चोरी, अनऑथोराइज्ड लॉगइऩ, वायरस अटैक का डर सता रहा है। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि इस तरह के हमले उनकी प्रतिष्ठा, नियामक जांच या पॉलिसीधारकों को नुकसान पहुंचा सकती है। एलआईसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा खतरा थर्ड पार्टी वेंडर से आ सकता है, क्योंकि वो हैकर्स से खुद को सुरक्षित रखने में असमर्थ हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications