Top 5 IPO of 2022: जानिए पिछले साल किन 5 IPO ने निवेशकों को किया मालामाल
Top 5 IPO of 2022: आज बाजार में IKIO लाइटनिंग का IPO लिस्ट हुआ था। कंपनी का आईपीओ 270-285 रुपए के इश्यू प्राइस पर आया था और आज लिस्टिंग में 35 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। फिहलाल यह 405 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
आज हम आपके लिए वर्ष 2022 के उन पांच टॉप कंपनियों के IPO की जानकारी लेकर आएं हैं जिन्होंने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को अच्छी कमाई कराई है। ध्यान देने वाली बात है कि यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के लिए, यह किसी भी तरह के निवेश का सुझाव नहीं है।

पिछले साल 33 कंपनियों के IPO
20 दिसंबर 2022 तक कुल 33 कंपनियों का आईपीओ बाजार में लिस्ट हुआ था। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना काफी रोचक होगा कि इन कंपनियों में से कितनी कंपनियों ने अच्छा रिटर्न दिया और कितनी कंपनियों में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
24 में लिस्टिंग गेन, 9 में नुकसान
अगर कुल 33 आईपीओ की बात करें तो 24 आईपीओ ने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं जबकि 9 कंपनियों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। ऐसे में आइए डालते हैं इन उन पांच टॉप आईपीओ पर जिन्होंने लिस्टिंग से अबक अच्छे रिटर्न दिए हैं और उन पांच आईपीओ पर भी एक नजर डालते हैं जिन्होंने लिस्टिंग के बाद निगेटिव रिटर्न दिया है।
टॉप 5 आईपीओ जिसने अच्छा रिटर्न दिया
प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवायजरी सर्विसेज लिमिटेड (Prudent corporate)
प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवायजरी सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ की बात करें तो इस कंपनी ने 630 रुपए के इश्यू प्राइस पर अपना आईपीओ मई 2022 में जारी किया था। आईपीओ 3.17 फीसदी के प्रीमियम पर 650 लिस्ट हुई थी। फिलहाल यह 942 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
वेरांदा लर्निंग सिस्टम ( Veranda learning system)
कंपनी का आईपीओ 137 रुपए के इश्यू प्राइस पर अप्रैल 2022 में आया था। 8.76 फीसदी के डिस्काउंट पर 125 रुपए पर लिस्ट हुई थी। लेकिन इसके बाद से कंपनी के शेयर में उतार चढ़ाव देखने को मिला, फिलहाल यह 163 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहा है।
हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HariOm Pipe Industries)
कंपनी का आईपीओ अप्रैल 2022 में 153 रुपए के इश्यू प्राइस पर आया था। इसके बाद कंपनी का शेयर 220 रुपए पर लिस्ट हुआ था। फिलहाल यह शेयर 685 रुपए पर बाजार में ट्रेड कर रहा है।
वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड (Venus pipes)
इस कंपनी का आईपीओ मई 2022 में 326 रुपए के इश्यू प्राइस पर आया था। कंपनी का शेयर 337.5 रुपए के दाम पर लिस्ट हुई थी। फिलहाल कंपनी का शेयर 1133 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहा है।
अडानी विलमार लिमिटेड (Adani wilmar)
इस कंपनी का आईपीओ फरवरी 2022 में 230 रुपए पर आया था। कंपनी डिस्काउंट के साथ 227 रुपए पर लिस्ट हुई थी। फिलहाल इसका शेयर 423 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का शेयर 800 रुपए के पार चला गया था, लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर धड़ाम हो गया था, लेकिन एक बार फिर से इसमे रिकवरी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications