क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोत्तरी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर, जानें
भारत के सबसे बड़े फ्यूल रीटेलर्स में से एक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 90.56 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 80.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
नई दिल्ली, 13 अप्रैल। आज लगातार 14वें दिन देश में पेट्रल-डीजल के दामों में स्थिरता देखने को मिली। भारत के सबसे बड़े फ्यूल रीटेलर्स में से एक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 90.56 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 80.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में पेट्रोल का आज का भाव 96.98 रुपए प्रति लीटर है जबकि वहां डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.75 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है। पेट्रोल के दाम 92.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.88 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है। पेट्रोल के दाम 93.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.75 रुपये प्रति लीटर है।
तेल के दामों में अंतिम बार बदलाव 30 मार्च को किया गया था। उसके बाद से तेल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। मार्च से पहले फरवरी में लगातार 16 दिन तक तेल की कीमतों में बढोत्तरी की गई थी। इन 16 दिनों में पेट्रोल 4.74 रुपए जबकि डीजल 4.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया था।
मालूम हो कि तेल के दामों का तेल कंपनियां प्रतिदिन आकलन करती है और इनके दामों में किसी भी प्रकार का संशोधन सुबह 6 बजे किया जाता है।
वहीं, मध्य पूर्व में चल रहे हैती आंदोलन और अमेरिका द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कमी के चलते मंगलवार को वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें उच्च स्तर पर रहीं।












Click it and Unblock the Notifications