'बिकनी एयरलाइन्स' जिसकी एयर होस्टेस बिकिनी पहनकर करती है सर्विस, भारत से उड़ान शुरू
नई दिल्ली। वियतनाम की विजतजेट एयरलाइंस कंपनी ने भारतीयों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। 'बिकनी एयरलाइंस' के नाम से विजयजेट एयरलाइंन ने मात्र 9 रुपए में हवाई सफर का ऑफर पेश किया है। बिकनी एयरलाइंस ने मात्र 9 रुपए में नई दिल्ली से विजयनाम तक का सफर करने का बेहतरीन ऑफर पेश किया है। दरअसल एयरलाइंस भारत और वियतनाम के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है। इस रूट पर विमान कंपनी ने मात्र 9 रुपए से टिकट की प्राइसिंग शुरू की है।

बिकनी एयरलाइंस का ऑफर
आपको बता दें कि वियतजेट एयरलाइंस को दुनियाभर में बिकनी एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है। दरअसल इनकी कुछ उड़ानों में केबिन क्रू की एयरहोस्टेस बिकिनी में नजर आती हैं,. जिसकी वजह से इस एयरलाइन्स को 'बिकिनी एयरलाइन्स' (Bikini Airlines) कहा जाता है। कंपनी ने ऑफर निकाला है, जिसके तहत दिल्ली से विजयनाम तक का सफर आप मात्र 9 रुपए में कर सकते हैं।

9 रुपए में विदेश का सफर
बिकनी एयरलाइंस ने हो ची मिन्ह सिटी और हनोई से नई दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। इसके लिए एयरलाइंस ने बुकिंग स्कीम निकाली। जिसके तहत लोगों को मात्र 9 रुपए में टिकट उपलब्ध कराया गया। आपको बता दें कि इस एयरलाइन एक महिला उद्यमी गुयेन थी फुओंग थाओ चलाती है। ये विमान कंपनी सबसे विवादास्पद एयरलाइनों में से एक है। ये कंपनी अपने 'सेक्सी' मार्केटिंग स्टंट के लिए खबरों में बनी रहती है।

दिसंबर से शुरू होगा सफर
कंपनी का ये ऑफर प्रमोशनल ऑफर था। एयरलाइंस ने इसके तहत 20 से 22 अगस्त तक के बीच में मात्र 9 रुपए में विजयनाम तक का टिकट उपलब्ध कराया है। इस एयरलाइंस का सफर 6 दिसंबर 2019 से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications