Retail inflation: मई के बाद महंगाई में उछाल से जनता बेहाल, सरकारी आंकड़ों में भी दिखी हकीकत
Retail Inflation: महंगाई में उछाल से बेहाल जनता के लिए एक और बुरी खबर है। सरकारी आंकड़ों में भी बढ़ती महंगाई की हकीकत दिख गई है। खुदरा मुद्रास्फीति मई 2023 में 4.31% थी। इसमें .50 फीसद उछाल दर्ज की गई है।
महंगाई दर पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, Retail inflation बढ़कर जून 2023 में 4.81% दर्ज की गई है। भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।

जून 2023 के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्र की महंगाई दर का आकलन करते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है। आधार साल 2012 को बनाया गया है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की तरफ से अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और ग्रामीण (R), शहरी (U) के लिए संबंधित उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) जारी कर रहा है।
जून 2023 (अनंतिम) के लिए संयुक्त (सी) अखिल भारतीय और सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उप-समूहों और समूहों के लिए सीपीआई भी जारी किए जा रहे हैं।
सांख्यिकी मंत्रालय के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ की तरफ व्यक्तिगत यात्राओं के माध्यम से सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाले चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 गांवों से मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है।
जून 2023 के महीने के दौरान, एनएसओ ने 98.9% गांवों और 98.4% शहरी बाजारों से कीमतें एकत्र कीं। बाजार-वार कीमतें ग्रामीण इलाकों में 88.2% और शहरी क्षेत्र में 92.4% रहीं।
सामान्य सूचकांक और CFPI के आधार पर अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में चालू माह, यानी जून 2022 की तुलना में जून 2023 में बढ़ी हुई हैं। कीमतों पर एक नजर--
इसे भी पढ़ें- आम आदमी को महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत












Click it and Unblock the Notifications