JioHotstar launch:अब फ्री में नहीं देख पाएंगे मैच का Live Streaming, IPL देखने के लिए अंबानी को देना होगा पैसा
JioHotstar launch: आईपीएल शुरू होने में अब केवल एक महीने का समय शेष बचा है। उससे पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अब क्रिकेट प्रेमी फ्री में आईपीएल की Live Streaming नहीं देख पाएंगे। दरअसल, जियोसिनेमा (JioCinema) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+Hotstar) का शुक्रवार को मर्जर हो गया, जिससे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) बना गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट प्रेमी अब कुछ मिनट का ही फ्री में आईपीएल का मैच देख पाएंगे। उसके बाद क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। बता दें कि जियोहॉटस्टार (JioHotstar) मोबाइल के लिए 149 का प्लान, सुपर प्लान 299, और प्रीमियम एड फ्री प्लान 349 रुपए का प्लान हो होगा, जोकि तीन महीने के लिए रहेगा।

खबर के मुताबिक, जियोसिनेमा पर शुरू में आईपीएल मैच फ्री में देख सकते ते। लेकिन, इस मर्जन के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आपको बता दें कि पिछले साल Disney+ Hotstar और Reliance के Viacom18 का मर्जर हुआ था और अब यूजर्स को JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्जर देखने को मिल रहा है।
सब्सक्रिप्शन में मिलेगी यह सुविधा
जियोस्टार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (डिजिटल) किरण मणि ने बताया कि जियोहॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन प्लान में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) जैसी प्रमुख मैच देख सकत हैं। इतना ही नहीं,आईसीसी इवेंट्स, आईपीएल, WPL जैसे बड़े टूर्नामेंट देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications