चल गया पता, कैसे रिलायंस जियो को होगा फायदा, आप भी जानिए
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से मुफ्त कॉल और सस्ते डेटा का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन अगर मुकेश अंबानी को रिलायंस जियो से फायदा कमाना है तो फिर उसे कम से कम 7.5 करोड़ से 8 करोड़ ग्राहक बनाने जरूरी होंगे।

बाजार के विश्लेषकों से बात करने के बाद यह पता चला है। विश्लेषकों के अनुसार अगर कंपनी के पास तकरीबन 8 करोड़ ऐसे ग्राहक होते हैं, जो हर महीने 180 रुपए तक खर्च करें, तभी रिलायंस जियो को फायदा हो सकता है।
अन्य कंपनियां भी लाएंगी ऑफर
हालांकि, मुकेश अंबानी ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि उनकी लक्ष्य 10 करोड़ ग्राहक बनाने का है। इस तरह, अगर मुकेश अंबानी अपने इस टारगेट को पा लेते हैं तो फिर उनका फायदा ही फायदा है।
वहीं दूसरी ओर, कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि रिलायंस जियो के इतने सस्ते ऑफर बाजार में आने के बाद एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और रिलायंस कम्युनिकेशन भी आकर्षक ऑफर लाएंगी।
आपको बता दें, एयरटेल तो इस बात की घोषणा भी कर चुका है कि वह रिलायंस जियो के डेटा स्पीड (80-90 एमबीपीएस) से अधिक स्पीड (135 एमबीपीएस) मुहैया कराएगा।
डेटा होगा अधिक इस्तेमाल
आईडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अगले दो-तीन साल में घाटे से उबरकर फायदा कमाने के लिए 7.5-8 करोड़ ऐसे ग्राहक चाहिए होंगे, जो हर महीने 180 रुपए खर्च कर सकें। रिलायंस जियो के इस कदम से उसे छोटी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी हासिल हो जाएगी और कुछ हिस्सा बड़ी कंपनियों से भी मिल जाएगा।
भारत बंद: कैसे तय होता है न्यूनतम वेतन, जानिए जरूरी बातें
वहीं दूसरी ओर, गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि रिलायंस जियो 2019-20 तक करीब 7.5 करोड़ ग्राहक बनाकर फायदे में आ सकती है। मौजूदा समय में देश में हर महीने औसतन 600-900 एमबी डेटा इस्तेमाल किया जाता है। रिलायंस जियो आ जाने के बाद डेटा के इस्तेमाल में भी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications