Jio का एक और धमाका,अब सीधे जियो फोन से बुक कर सकेंगे Train टिकट

Jio का तोहफा, अब जियो फोन से बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट

नई दिल्ली। रिलायंस Jio ने आने के साथ ही अपने फ्री और सस्ते ऑफर्स से बाकी के टेलिकॉम कपंनियों के बीच खलबली मचाती रही है। जियो ने अपने बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बाद एक और धमाका किया है। ये ऑफर Jio Phone यूजर्स के लिए हैं। जियो फोन यूजर्स अब अपने फोन से ही ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। जी हां हैरान न होइए। जियो ने अपने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए Jio Rail App लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप आसानी और तेजी से ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।

 Jio Phone से करें ट्रेन टिकट की बुकिंग

Jio Phone से करें ट्रेन टिकट की बुकिंग

रिलांयस जियो ने JioPhone और JioPhone 2 के यूज़र्स के लिए नया एप लॉन्च किया है। ये एप JioRail app है, जिसकी मदद से जियो फोन यूजर्स सीधे-सीधे IRCTC की सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। इस जियो रेल एप की मदद से आप आसानी से ट्रेन टिकटों की बुकिंग, PNR स्टेटस, कैंसिलेशन जैसे तमाम काम कर सकेंगे। आप टिकटों की बुकिंग के दौरान पेमेंट के लिए डेबिट, क्रेडिट और e-wallet का इस्तेमाल कर पेमेंट करवा सकते हैं।

 JioRail एप में क्या है खास

JioRail एप में क्या है खास

जियो के JioRail एप में जियो फोन यूज़र्स के लिए बहुत कुछ खास है। जैसे इस ऐप में आप न केवल टिकट रिजर्वेशन करवा सकते हैं बल्कि PNR स्टेटस, ट्रेन की टाइमिंग, रूट, सीट अवेलेबलिटी जैसी तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आने वाले कुछ समय में आपको जियो रेल एप में PNR स्टेटस चेंज अलर्ट, लोकेट ट्रेन और फूड ऑर्डरिंग की भी सुविधा मिलेगी।

 कैसे करें यूज

कैसे करें यूज

JioRail एप का इस्तेमाल करने के लिए JioPhone यूज़र्स को सबसे पहले Jio App स्टोर से इसे डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करके आप चाहे को इसके ईवॉलेट में कैश रखें या फिर क्रेडिट और डेबिट कार्ड या फिर नेट बैकिंग के जरिए फौरन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास IRCTC का लॉग इन आईडी पासवर्ड होना चाहिए। बिना लॉगइन के आप टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। इस एप की मदद से आप आसानी से घर बैठे-बैठे कभी भी कहीं भी टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों की लंबी भीड़ के साथ-साथ रेवले टिकट बुक करने वाले एजेंटों से मुक्ति मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+