फ्री नहीं रिलायंस का जियो फोन, दूर कर लीजिए ये गलतफहमी

नई दिल्ली। RIL की एजीएम के दिन मुकेश अंबानी ने जियो फोन लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि यह फोन रिलायंस जियो के यूजर्स को '0' रुपए में मिलेगा। मुकेश अंबानी की यह घोषणा सुनते ही बहुत से लोगों ने दो-चार मोबाइल लेने की सोच भी ली होगी। लेकिन आपको बता दें कि यह फोन आपको मुफ्त में नहीं मिलेगा। इस फोन के लिए आपको भी एक कीमत अदा करनी होगी।

कितनी देनी होगी कीमत?

कितनी देनी होगी कीमत?

जियो फोन के लिए आपको 1500 रुपए की कीमत चुकानी होगी, तब जाकर आपको जियो फोन मिलेगा। दरअसल, रिलायंस जियो को डर है कि लोग इस ऑफर का दुरुपयोग करते हुए एक से अधिक फोन ले लेंगे और इससे कंपनी को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। इसी के चलते 1500 रुपए की राशि लेना निर्धारित किया गया है।

फिर भी फ्री रहेगा फोन

फिर भी फ्री रहेगा फोन

भले ही रिलायंस जियो आपसे 1500 रुपए लेगा, लेकिन बावजूद उसके आपका जियो फोन आपके लिए फ्री रहेगा। दरअसल, कंपनी आपसे जो 1500 रुपए लेगी, वह रिफंडेबल होंगे। यह पैसे आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे। इस तरह से आपका जियो फोन पैसे लगने के बावजूद आपके लिए मुफ्त ही रहेगा।

Recommended Video

    Mukesh Ambani's Mother gets EMOTIONAL during Reliance annual Meeting । वनइंडिया हिंदी
    मुफ्त मिलेंगे जियो के ऐप

    मुफ्त मिलेंगे जियो के ऐप

    जियो फोन में आपको रिलायंस जियो के ऐप्स मुफ्त में मिलेंगे। इन ऐप्स में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स होंगे। जियो फोन का इस्तेमाल करते हुए आप इन ऐप्स पर वाइस कमांड के जरिए भी सर्चिंग कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+