Jio इफेक्ट: Airtel लेकर आया धमाकेदार प्लान, 105GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। रिलांयस जियो की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। हाल ही में जियो ने अपनी दूसरी सालगिरह पर एक बार फिर से अपने यूजर्स को डेटा और कैशबैक का ऑफर दिया। जियो की वजह से मिल रही चुनौती के चलते देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने नया प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 419 रुपए का नया प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 75 दिनों के लिए 105GB डेटा के साथ तमाम ऑफर्स मिल रहे हैं।

 एयरटेल का नया धमाकेदार प्लान

एयरटेल का नया धमाकेदार प्लान

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए नया धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स को रोजाना 1.4जीबी डेटा के साथ-साथ लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिल रही है। यूजर्स को हर हफ्ते 300 और 1000 मिनट तक कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैय़ रोमिंग कॉल के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिल रहा है। इस पैक में यूजर्स को एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो के प्लान से मिल रही है चुनौती

जियो के प्लान से मिल रही है चुनौती

आपको बता दें कि जियो ने अपने यूजर्स के लिए 349 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा के साथ-सात अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यूजर्स को 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्श मिल रहा है। वहीं इस प्लान में यूजर्स को 50 रुपए का कैशबैक भी मिलता है।

 एयरटेल की तैयारी

एयरटेल की तैयारी

जियो से मिल रही चुनौती के चलते एयरटेल ने 419 रुपए वाला प्लान पेश किया , जबकि कंपनी ने इसके अलावा जियो से मिल रही टक्कर से निपटने के लिए 399 रुपए और 448 रुपए वाला प्लान पहले से तै यार रखा है। इस प्लान में यूजर्स को 70 और 82 दिनों के लिए डेटा मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+