Jio का नया धमाका: अब रोजाना मिलेगा 2GB डेटा बिल्कुल FREE
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो ने एक बार फिर से अपने पॉपुलर ऑफर सेलिब्रेशन पैक पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स को रोजाना 2GB मोबाइल डेटा का ऑफर मिल रहा है। जियो के इस ऑफर में आपको रोजाना 2जीबी डेटा मुफ्त में मिल रहा है। ये ऑफर केवल जियो के प्राइम सब्सक्राइबर्स को मिल रहा है। इस ऑफर में आपको यूजर्स को अतिरिक्त 10 जीबी डेटा मिलेगा, जहां 5 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस बेहतरीन ऑफर में जियो यूजर्स को रोजाना 2 जीबी मिलेगा।

जियो का बेहतरीन प्लान
जियो ने सेलिब्रेशन पैक को दोबारा पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। कंपनी का ये स्पेशल पैक कुछ ग्राहकों के नंबर पर 24 मार्च से 26 मार्च तक की वैलिडिटी के साथ मिला है। वहीं कुछ यूजर्स को 24 मार्च से 28 मार्च तक की वैलिडिटी के साथ मिला है। इस ऑफर में आपको एक्सट्रा डेटा को छोड़कर अन्य कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही यूजर्स सैलिब्रेशन पैक में मिलने वाले डेटा बाद में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको My Jio ऐप को एक्टिवेट करना होगा। लॉग इन के बाद मेन्यू आइकन पर टैप कर आप My Plans विकल्प को चुनें। यहां आपको ‘जियो सेलिब्रेशन पैक' नजर आएगा, यह ऐड ऑन के रूप में दिखेगा। जियो सेलिब्रेशन पैक खोजें ये आपके करेंट प्लान के नीचे हो सकता है। आप 1299 पर कॉल कर भी इसे SMS के जरिए कंफर्म कर सकते हैं।

'ट्रिपल पे प्लान'
जियो अपने गीगा फाइबर के लिए ट्रिपल पे प्लान की टेस्टिंग कर रहा है। इस प्लान के जरिए यूजर्स को एक मंथली पैकेज में ही जियो गीगाफाइबर, जियो होम टीवी और जियो ऐप्स का ऐक्सेस मिल जाएगा। कंपनी ने कुछ शहरों में गीगाफाइबर कनेक्शन की शुरुआत कर दी है। अभी गीगा फाइबर प्लान के बारे में आधिकारिक घोषमा होना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications