पीछे हुए बिल गेट्स, एक बार फिर से सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजॉस
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की रेस में पिछड़ गए हैं। एक बार फिर से अमेजन के संस्थापक और सीईओ संपत्ति के मामले में सबसे आगे हो गए हैं और दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद बेजॉस की कुल संपत्ति में 90 करोड़ डॉलर का इजाफा हो गया है। अब उनकी संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई है। वहीं दूसरी ओर बिल गेट्स की संपत्ति अब करीब 90.1 अरब डॉलर रह गई है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जेफ बेजॉस ने बिल गेट्स को पछाड़ा है। इससे पहले जुलाई में भी ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय वह सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए नंबर-1 रहे और उसके बाद फिर से पिछड़ गए थे। 27 जुलाई को अमेजन के शेयरों में उछाल आया था, जिसके बाद जेफ बेजॉस की संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई थी। दिनभर के कारोबार के दौरान अमेजन के शेयरों में फिर से गिरावट आ गई थी और फिर बिल गेट्स ने अपना नंबर-1 का स्थान वापस पा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications