FACTS: अब जय अनमोल संभालेंगे अनिल अंबानी का बिजनेस, जानिए कौन हैं ये
नई दिल्ली। अब अनिल अंबानी का बिजनेस जय अनमोल संभालेंगे। उन्होंने पहली बार रिलायंस कैपिटल की जनरल मीटिंग में एक भाषण भी दिया। इस युवा ने यूके से पढ़ाई की है। आइए जानते हैं कौन हैं जय अनमोल।

अनिल अंबानी के बेटे हैं जय अनमोल
जय अनमोल रिलायंस कैपिटल के मालिक अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता का कारोबार संभालने की दिशा में एक अहम कदम उठा दिया है। रिलायंस कैपिटल की जनरल मीटिंग में भाषण देते हुए अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल ने कहा कि जल्द ही एक अलग हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी खोलेंगे। इसकी शुरुआत अगले साल से करने की भी उन्होंने घोषणा की।

भाषण के बाद मिलीं बधाइयां
जैसे ही 25 साल के जय अनमोल ने अपना भाषण पूरा किया, उन्हें बधाइयां मिलना शुरू हो गईं। इससे पहले अनमोल दो साल की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। ट्रेनिंग के दौरान वह कर्मचारियों के साथ ही कैंटीन में लंच करते थे। 2014 से ही अनमोल वित्तीय सेवाओं से जुड़े काम देख रहे हैं। पहले तो जय अमनोल रिलायंस कैपिटल के एडिशनल डायरेक्टर थे, जो अब एग्जिक्युटिव डायरेक्टर बन चुके हैं।

ब्रिटेन से पढ़े हैं अनमोल
जय अनमोल ने ब्रिटेन के वॉरिक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें फुटबॉल खेलने का बहुत शौक है। पिछले ही साल जय अनमोल को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया जा चुका है। उस समय ही कंपनी के शेयरों में 40 फीसदी का उछाल आया था। अनमोल अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं। अनमोल के अलावा एक छोटा बेटा अंशुल भी है।












Click it and Unblock the Notifications