ITR Return: 2024-25 के लिए फॉर्म-1 और फॉर्म-4 जारी, जानें किसके काम का कौन सा फॉर्म?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर (आकलन वर्ष) 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म-1 और 4 को जारी किया है। इन फॉर्म को 50 लाख रुपये तक की कुल सालाना इनकम वाले टैक्सपेयर और यूनिट भर सकते हैं।
हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), 50 लाख रुपये तक की आय वाली कंपनियां और चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में व्यवसाय और पेशे से कमाई करने वाले व्यक्ति, इस वित्तीय वर्ष में अर्जित आय के लिए रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं।

किसी स्पेशल फाइनेंशियल ईयर के लिए आईटीआर फॉर्म आमतौर पर मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल आईटीआर फॉर्म की घोषणा दिसंबर में ही कर दी गई है, जिससे टैक्सपेयर्स को जल्दी दाखिल करने की सुविधा मिल गई है।
आपको बता दें कि आईटीआर फॉर्म 1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म 4 (सुगम) बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम टैक्सपेयर्स के लिए डिजाइन किए गए सुविधाजनक फॉर्म हैं। आईटी विभाग ने शुक्रवार को इन फॉर्मों को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित किया।
क्या है फॉर्म 1 और फॉर्म 4 ?
फॉर्म 1 (सहज) को 50 लाख रुपये तक की इनकम वाले और सैलरी, एक घर, दूसरे सोर्स (ब्याज) और 5,000 रुपये तक की कृषि से इनकम हासिल करने वाले निवासी व्यक्ति भर सकते हैं। फॉर्म 4 (सुगम) हिंदु अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और फर्मों (सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) को छोड़कर) भर सकती हैं। जिनकी कुल आय 50 लाख तक है। जिनकी इनकम कारोबार और पेशे से है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 (17 दिसंबर तक) के लिए प्रोविजनल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से 1370388 करोड़ रुपये की नेट अमाउंट का पता चलता है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि से 20.66 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। जब यह 1135754 करोड़ रुपये था। नेट कलेक्शन को तोड़ते हुए कॉपोरेशन टैक्स (सीआईटी) 694798 करोड़ रुपये और सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स समेत पर्सनल इनकम 672962 करोड़ रुपये है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के प्रोविजनल आंकड़े 1595639 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि के संग्रह से 17.01 फीसदी अधिक है, जो 1363649 करोड़ रुपये था।












Click it and Unblock the Notifications