IRCTC Update: नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कहा 3 मई तक बुक 39 लाख टिकट कैंसिल, अफवाहों से बचने की सलाह

IRCTC Update: नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कहा 3 मई तक बुक 39 लाख टिकट रद्द, अफवाहों से बचने की सलाह

नई दिल्ली। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के सेाथ ही भारतीय रेलवे ने 3 मई तक के लिए अपनी सभी यात्री ट्रेनों को एक बार फिर से स्थगित कर दिया। भारतीय रेलवे की ओर से इसकी जानकारी दी गई कि 3 मई तक कोई भी यात्री ट्रेन नहीं चलेंगी, लेकिन बावजूद इसके मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंच गई। अफवाह फैली की मजदूरों को उनके घर छोड़ने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी, जिसके बाद वहीं हजारों की संख्या में मजदूर जुटने लगे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। वहीं रेलवे ने एक बार फिर से ट्वीट कर जानकारी दी कि 3 मई तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी।

Recommended Video

    3 May तक Lockdown, Railway ने कहा- E-Ticket Cancel करने की जरूरत नहीं | PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन में नहीं चलेंगी कोई स्पेशल ट्रेन

    लॉकडाउन में नहीं चलेंगी कोई स्पेशल ट्रेन


    रेलवे ने ट्वीट कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी और कहा कि पूरे देश में 3 मई 2020 तक यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं । रेलवे ने साफ-साफ लिका कि लोगों की भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है। वहीं लोगों को इस संबंध में गलत जानकारी न फैलाने की सलाह दी गई।

    3 मई तक की 39 लाख टिकट रद्द

    3 मई तक की 39 लाख टिकट रद्द

    लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद रेलवे 15 मई से 3 मई तक के लिए बुक कीा गई ट्रेनों के टिकट को कैंसिंल कर दिया है। रेलवे ने लोगों से कहा है कि उन्हें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। IRCTC से बुक सभी ई टिकट अपने आप कैंसिल हो जाएगी और रिफंड अपने आप खाते में आ जाएगा। वहीं रेलवे को 15 अप्रैल और 3 मई के बीच की यात्रा के लिए बुक किए गए करीब 39 लाख टिकट रद्द करना होगा।

    मिलेगा पूरा रिफंड

    मिलेगा पूरा रिफंड

    रेलवे ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से सभी यात्री रेल सेवाओं को 3 मई 2020 तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा। वहीं यात्रा रद्द होने की वजह से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा। ई टिकट कै पैसे अपने आप खाते में आ जाएंगे तो वहीं काउंटर से टिकट लेने वाले लोग 31 जुलाई तक अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+