बड़ी खबर: 21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी ट्रेन टिकटों की बुकिंग, IRCTC से करवाना होगा सीट रिजर्वेशन

21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी ट्रेन टिकटों की बुकिंग, IRCTC से करवाना होगा सीट रिजर्वेशन

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे 1 जून से ट्रेनों की बुकिंग शुरू करने जा रही है। लॉकडाउन के बीच यात्रियों के लिए रेलवे शुरुआत में 200 ट्रेनें शुरू करने जा रही है। जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग कल यानी 21 मई से शुरू होगी। भारत सरकार की ओर से बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि 21 मई सुबह 10 बजे से नॉन एसी ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।

कल से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

कल से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

1 जून से रेलवे 200 नॉन एसी ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। ट्रेनों की शुरुआत की घोषणा के बाद अब रेलवे ने टिकटों की बुकिंग को लेकर जानकारी दी है। आपको बता दें कि इन ट्रेनों में आपको सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही मिलेगी। यानी आप IRCTC से टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि रेल मंत्रालय ,स्वास्थ्य एंव कल्याण मंत्रालय एंव गृह मंत्रालय ने देशभर में 1 जून से 200 ट्रेनों का चलाने का फैसला किया है।

200 ट्रेनों की लिस्ट जारी

200 ट्रेनों की लिस्ट जारी

रेलवे ने उन 200 ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है, जिसका संचालन वो 1 जून से करने जा रही है। आप IRCTC से टिकट बुक कर सकते हैं। आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in या आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप IRCTC Rail Connect का इस्तेमाल कर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

ले सकते हैं वेटिंग टिकट

ले सकते हैं वेटिंग टिकट

रेलवे ने कहा है कि 1 जून से चलाई जाने वाली इन ट्रेनों में इस बार वेटिंग टिकट भी मिलेगी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितनी वेटिंग टिकट जारी की जाएगी। वैसे रेलवे के स्लीपर क्लास में आमतौर पर 200 तक वेटिंग टिकट जारी की जाती है। वहीं रेलवे ने ये भी कहा है कि इन ट्रेनों में तत्काल और प्रीमियम टिकट जारी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+