IRCTC Food Prices Hike: यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन का खाना महंगा नहीं हुआ है
IRCTC की ओर से कहा गया है कि ट्रेन के अंदर या बाहर कहीं भी फूड चार्ज नहीं बढ़ाया गया है।

IRCTC Food Prices Hike: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन में खाना महंगा.. नहीं हुआ है, आईआरसीटीसी ने इस बारे में बयान जारी किया है। उनका कहना है कि ट्रेन के अंदर या बाहर कहीं भी कोई चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आईआरटीसी ने ट्रेन के खाने का दाम बढ़ा दिया है। अब आपको ट्रेन के अंदर समोसा और डोसा खाने के लिए कुछ ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। खाने-पीने के सामानों में 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

70 फूड आइटम के दाम बढ़े
खबर में कहा गया था कि नए Menu प्राइस चार्ट के मुताबिक रोटी, मसाला डोसा, सैंडविच, बर्गर, ढोकला , समोसा, ब्रेड पकौड़ा और आलू वड़ा समेत 70 फूड आइटम के दाम बढ़े हैं। हालांकि हकीकत में ऐसा नहीं है।

ये थी नई लिस्ट
- फूड आइटम- पुराना दाम- नया दाम
- रोटी -3 रु- 10 रु
- मसाला डोसा-40 रु-50 रु
- सैंडविच - 15 रु - 25 रु
- बर्गर- 40 रुय- 50 रु
- ढोकला - 20 रु- 30 रु
- समोसा - 8 रु- 10 रु
- ब्रेड पकौड़ा- 10 रु- 15 रु
- आलू वड़ा- 7 रु-10 रु

आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट
हालांकि फूड प्राइस केवल ट्रेन के अंदर बढ़े हैं, स्टेशनों पर खाने-पीने के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://menurates.irctc.co.in/ पर क्लिक करके देख सकते हैं।

कुछ खास बातें IRCTC के बारे में
- आईआरसीटीसी का पूरा नाम Indian Railway Catering and Tourism Corporation है।
- ये Corporation भारतीय रेलवे के लिए टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है।
- एक अनुमान के मुताबिक एक दिन में IRCTC से करीब 4.15 लाख टिकट बुक किए जाते हैं।
- आजकल अधिकांश लोग आईआरसीटीसी ऐप के जरिए भी टिकट बुक करते हैं।
कैसे बनाएं IRCTC पर अकाउंट
- सबसे पहले वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करें।
- फिर Register ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, उसमें सारी डिटेल भर दें।
- फिर फार्म सब्मिट कर दें।
- इसके बाद IRCTC अकाउंट बन जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications