गुड न्यूज: IRCTC पर शुरू हुई टिकटों की बुकिंग, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगा सफर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण रेलवे ने 22 मार्च से ट्रेनों के रिजर्वेशन को कैंसिल कर दिया। लॉकडाउन के कारण ट्रेनों को 14 अप्रैल तक रद्द किया गया है। जिन लोगों ने इस दौरान ट्रेनों का रिजर्वेशन करवा रखा था उनके टिकट का पूरा-पूरा पैसा रिफंड कर दिया गया। अब एक बार फिर से ट्रेनों का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। आईआरसीटीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है।

शुरू हुई ट्रेनों टिकटों की बुकिंग
14 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन बंद है। ऐसे में 15 अप्रैल से ट्रेन में सफर के लिए टिकटों की बुकिंग जारी है। आप आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए 15 अप्रैल से चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग कर कर सकते हैं। हालांकि अभी रेलवे स्टेशन से बुकिंग शुरू नहीं की गई है, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से स्टेशन बंद है।

सिर्फ ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू
ऐसे में आपके पास सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ही सुविधा है।IRCTC के जरिए टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही गोवा, प्रतापगढ, बिहार, रांची, कोलकाता जाने वाली कई ट्रेनों में टिकट वेटिंग लिस्ट में पहुंच गई। ट्रेनों की टिकट बुकिंग से उम्मीद की जा रही है कि 15 अप्रैल से लॉक डाउन खत्म हो जाएगा।

लॉकडाउन की वजह से बंद हुई रेल सर्विस
हालांकि भोपाल सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेनों में टिकट बुकिंग और ट्रेन के चलने में कोई संबंध नहीं है। ट्रेनें 15 अप्रैल से चलेंगी या नहीं इसका फैसला रेलवे बोर्ड करेगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 14 अप्रैल तक देश को बंद रखने के निर्देश है। लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही सभी ट्रेन, मेट्रो, रेल, बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके बाद सभी सवारी गाड़ियां बंद हो गई, सिर्फ मालगाड़ियां ही पटरियों पर दौड़ रही है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications