IRCTC: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम में किया बड़ा बदलाव, होगा फायदा

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम में किया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए टिकट बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट आईआरसीटीसी ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए एक महीने में टिकट बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने वालों को बड़ी सुविधा देते हुए अब आप एक महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर सकते हैं।

Recommended Video

    Indian Railway: IRCTC ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, अब होगा ये फायदा | वनइंडिया हिंदी | *News
    IRCTC ने बदला नियम

    IRCTC ने बदला नियम


    IRCTC की टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको एक महीने पहले से ज्यादा टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ी राहत देते हुए एक यूजर आईआडी से अधिकतम टिकट बुकिंग की संख्या को बढ़ाकर 12 कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले एक यूजर आईडी से मैक्सिमम 6 टिकट बुक करने की ही सुविधा थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने अपने आईआरसीटीसी यूजरआई़डी को आधार से लिंक नहीं है। वहीं जिन्होंने आधार से लिंक किया है अब वो 1 महीने में 24 ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

     आधार है जरूरी

    आधार है जरूरी

    आपको बता दें कि IRCTC की इस सुविधा के लिए आधार का खास रोल है। यानी अगर आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With IRCTC) को आईआरसीटीसी से लिंक किया है तो ही आपको इसका लाभ मिलेगा। यानी अगर आपका IRCTC लॉगइन आईडी आधार से लिंक है, यानी आपने अपने आईआरसीटीसी यूजर आई को आधार से लिंक किया है तो अब आप एक महीने में 24 टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। पहले ये सीमा 12 टिकटों की थी। वहीं जिन्होंने अपने यूजर आईडी को अब तक आधार से लिंक नहीं किया है, वो अब 6 के बजाए 12 टिकट बुक कर सकेंगे। यानी रेलवे आधार अचैट यूजर को ज्यादा लाभ दे रही है।

     IRCTC वेबसाइट और ऐप से मिलेगा लाभ

    IRCTC वेबसाइट और ऐप से मिलेगा लाभ

    आप इस सुविधा का लाभ IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ले सकते हैं। आपको अपने IRCTC अकाउंट को कुछ स्टेप्स फॉलो कर आधार से लिंक कर सकते हैं।

    • IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए www.irctc.co.in पर जाए।
    • यूजर आईडी और पासवर्ड भरके लॉगइन करें।
    • टॉप मेनू पर जाकर अकाउंट पर click कर लिंक Aadhaar करें।
    • आधार कार्ड पर दर्ज नाम, आधार नंबर आदि जानकारी भरें।
    • चेक बॉक्स टिक कर OTP भरे और अपडेट बजट पर क्लिक कर सब्मिट करें।
    • आधार लिंक होने के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

    RBI नोटों में बदलाव की तैयारी में, करेंसी पर दिख सकती हैं रवीन्द्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+