IRCTC से बुक करें फ्लाइट टिकट, FREE में मिलेगा 50 लाख रुपए का इंश्योरेंस
नई दिल्ली। IRCTC ने साल के शुरुआत के साथ यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। अगर आप IRCTC से फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपको 50 लाख रुपए का फ्री इंश्योरेंस मिलेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड से IRCTC से फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपको 50 लाख रुपए का फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। अगले महीने यानी फरवरी से ये इंश्योरेंस ऑफर शुरू हो जाएगी।

आईआरसीटीसी का तोहफा
आईआरसीटीसी ने फ्लाइट टिकटों की बुकिंग पर 50 लाख के फ्री इंश्योरेंस का तोहफा दिया है। ये इंश्योरेंस कवर वन वे और राउंड ट्रिप दोनों पर मिलेगा। ये ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए है। इस ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति में यात्री को फाइनेंशियल प्रोटेक्शन देगा।

IRCTC भरेगी प्रीमियम
आईआरसीटीसी ने इस फ्री इंश्योरेंस के लिए भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ पार्टनरशिप की तैयारी की है। IRCTC ने बयान में यह भी कहा कि इस इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम का बोझ IRCTC उठाएगी। इस ऑफर के मुताबिक फ्लाइट टिकट की बुकिंग को लेकर मिलने वाली इंश्योरेंस की सुविधा अगले महीने से मिलेगी। ये सुविधा टिकट की क्लास के आधार पर अलग-अलग मिलेगी।

अब बुक कर सकेंगे 12 टिकट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से एक यूजर आईडी से 12 टिकट बुक कर सकेंगे। पहले एक महीने में मात्र 6 टिकट ही बुकिंग की सुविधा थी, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब आप एक आईडी से 12 टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपको अपना आधार अपने यूजर आईडी से लिंक करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करने के बाद केवाईसी विकल्प पर जाकर आधार लिंक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications