Amarnath Yatra के लिए रेलवे की खास तैयारी, इस दिन से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे खास तोहफा लेकर आई है। अमरनाथ यात्रा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर तोहफा दिया है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

IRCTC Latest Update: Special Train for pilgrims during Amarnath Yatra! Check timings

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उनके ट्वीट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये रेलवे विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है, जो ट्रेन 1 जुलाई से शुरु होगी और हफ्ते में दो बार आनंद विहार, दिल्ली से उधमपुर तक चलेगी।

रेलवे ने इस परेशानी से लोगों को बचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू करने की तैयारी की है। रेलवे ने दिल्ली से उधमपुर तक स्पेशल ट्रेन शुरू की है, जिससे लोगों को अमरनाथ द्वार तक पहुंचने में आसानी होगी। ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेगी और उधमपुर तक पहुंचेगी।

ये स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से शुरू होगी जो हफ्ते में दो दिन चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन हर हफ्ते के सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी और उधमपुर पहुंचेगी। वहीं उधमपुर से ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। रेलवे का मकसद अमरनाथ या त्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सफर को आसान और सुगम बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+