वेटिंग और आएसी टिकट पर कंफर्म सीट पाने का नया फॉर्मूला
नई दिल्ली। अक्सर वेटिंग और आरएसी टिकट रहने पर आप टीटीई के साथ सेटिंग करके ट्रेन में सीट लेने की कोशिश करते हैं। कई बार लोग टीटीई आपसे पैसे लेकर आपको कंफर्म सीट दे देता है, लेकिन इसके चक्कर में उन लोगों को सीट नहीं मिलती जो नियम के मुताबिक वाकई हकदार हैं। ऐसे में अब रेलवे ने इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। नए नियम के मुताबिक वेटिंग या आरएससी टिकट पर उन्हें ही कंफर्म सीट मिलेगी, जो उसके असली हकदार है।

दरअसल रेलवे ने टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन देने की तैयारी कर ली है। जल्द ही टीटीई को ये मशीन दे जाएगी। इस मशीन की मदद से टीटीई ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी तुरंत अपटेड कर सकेंगे और जिस क्रम में यात्रियों की वेटिंग या RAC टिकट होगी उन्हें कंफर्म सीट मिलती जाएगी।
इस मशीन का कनेक्शन इंटरनेट और रेलवे के मेन सर्वर से होगा, जिससे रिजर्वेशन वाले यात्रियों की पूरी लिस्ट होगी। अगर कोई यात्री सफर नहीं करता है और उसकी सीट खाली है तो उसकी सीटों का ब्योरा TTE फौरन उस मशीन में डालेगा। ऐसा करते ही ये सारी जानकारी रेलवे के मेन सर्वर पर चली जाएगी। सीट खाली होते ही क्रमानुसार RAC और वेटिंग टिकटों पर यात्रा कर रहे लोगों को वो सीट आवंटित हो जाएगी। जैसे ही सीट आरएसी या वेटिंग टिकट वालों के नाम से अलॉट होगी, उनके पास फौरन रेलवे की ओर से एसएमएस चला जाएगा, जिसमें कोच, बर्थ की पूरी जानकारी होगी।
रेलवे ने इस नई सर्विस की शुरुआत अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से की है। जल्द ही ये व्यवस्था लागू होगी। इस प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम मिलने पर इसे बाकी ट्रेनों में भी लागू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications