IRCTC Update: सोमवार से शुरू हो रही है स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन, जानें क्या है टाइमिंग, हॉल्ट

IRCTC Update: सोमवार से शुरू हो रही है स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन, जानें क्या है टाइमिंग, फेयर और हॉल्ट

नई दिल्ली, 12 सितंबर। कोरोना महामारी के प्रकोप कम होने के साथ-साथ धीरे-धीरे भारतीय रेलवे( Indian Railway) पटरी पर लौट रही है। भारतीय रेलवे ने एक के बाद एक कई ट्रेनों का संचालन कर रही है। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे एक-एक कर स्पेशल ट्रेनों को पटरी पर उतार रही है। इसी क्रम में सोमवार को रेलवे एक और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है।

 सोमवार से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन

सोमवार से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन

सोमवार को रेलवे एक और स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर रही है। दुर्गापूजा, दिवाली, छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हु रेलवे में सोमवार से दो दो स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। दोनों ही ट्रेनें 13 सितंबर से चलाई जाएंगी। रेलवे ने दो सुपरफास्ट स्पेशल फेस्टिवल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। जिसमें से एक ट्रेन दुर्ग-अजमेर और दूसरी दुर्ग-जम्मू तवी के बीच चलेगी। ये ट्रेन वीकली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी।

दिवाली-छठ में यात्रियों को होगी आसानी

दिवाली-छठ में यात्रियों को होगी आसानी

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन दो ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में लोगों की भारी संख्या को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, ताकि ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वहीं यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में मदद की जा सके। वहीं रेलवे ने ट्रेनों के फेरे को बढ़ाने का फैसला किया है।

क्या होगी टाइमिंग

क्या होगी टाइमिंग

अगर स्पेशल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग के बारे मं बात करें तो 13 सितंबर को शुरु होने वाली ट्रेन संख्या 08217 दुर्ग-अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन हफ्ते में एक दिन सोमवार को शाम 4 बजे से दुर्ग स्टेशन से चलेगी और रायपुर, टिल्डा, भाटपारा होते हुए दूसरे दिन कटनी मुंडवारा स्टेशन से हॉल्ट करते हुए अजमेर शाम 6.45 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08218 अजमेर-दुर्ग 14 सितंबर से हफ्ते में एक दिन मंगलवार को दुर्ग से चलेगी और अगले दिन जम्मूतवी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 20 कोच होंगे, जिसमें 2 जनरल, 11 स्लीपर, 3 थर्ड एसी 2 सेकेंड एसी की होगी।

SBI Alert: एसबीआई खाताधारक न भूलें इस तारीख को, पूरा नहीं किया ये काम तो बैंकिंग लेनदेन में होगी परेशानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+