IRCTC: भारतीय रेल ने दिया झटका, बढ़ाया इन ट्रेनों का किराया, चेक करें लिस्ट
IRCTC: भारतीय रेल ने दिया झटका, बढ़ाया इन ट्रेनों का किराया, चेक करें लिस्ट
Indian railway ने यात्रियों को झटका देते हुए ट्रेन किराए में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे ने नया टाइम टेबल जारी करने के बाद करीब 130 ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। 1 अक्टूबर से टिकटों की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई है। यानी अब इन ट्रेनों से सफर करने पर आपको अधिक किराया चुकाना होगा। रेलवे ने 1 अक्टूबर से ट्रेनों की नई टाइम टेबल जारी की, जिसमें करीब 130 ट्रेनों की रफ्तार बड़ाते हुए उन्हें सुपरफास्ट कैटेगरी में डाल दिया, जिसके बाद इन ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है।

इन ट्रेनों का किराया बढ़ा
रेलवे ने टाइम टेबल में बदलाव करने के बाद करीब 500 मेल एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ा दी है। वहीं करीब 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया गया है। इन ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा मिलते ही इसके किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। दरअसल रेलवे की सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक होता है। रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि देशभर में चलने वाली 130 मेल एक्सप्रेस के किराए में इजाफा किया जा रहा है।

कितना बढ़ा किराया
अगर बात करें कि ट्रेन के किराए में कितनी बढ़ोतरी की गई तो उसके मुताबिक इन ट्रेनों के एसी-1 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी के किराए में 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एसी-2-3 टियर, चेयरकार के किराए में 45 रुपए और स्लीपर कोच के किराए में 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार
रेलवे ने 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चटलने वाली ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया है। जबकि प्रीमियम ट्रेनों जैसे कि राजधानी, शताब्दी, दुरंतों ट्रेनों आदि ट्रेनों की रफ्तार 70-85 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। जिन 130 ट्रेनों का किराया और उनकी श्रेणी में बदलाव किया गया , अब 1 अक्टूबर से उन ट्रेनों में टिकट बुकिंग करवाने पर आपको अधिक खर्च करने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications