Indian Railway: कोरोना ने फिर लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, 9 अप्रैल से नहीं चलेगी ये ट्रेन

Indian Railway: कोरोना ने फिर लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, 9 अप्रैल से नहीं चलेगी ये ट्रेन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से फैल रहे हैं। देश में एक बार फिर से एक दिन कोरोना के नए मरीजों की तादात एक लाख को पार कर रही है। ऐसे में कोरोना के बढ़ने के साथ ही रेलवे ने तेजस एक्सप्रेस पर रोक लगा दी है। भारतीय रेलवे की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के परिचालन को 9 अप्रैल से रोक दिया गया है। रेलवे की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

 IRCTC: Indian Railway Suspened the New Delhi- Lucknow Tejas Express from 9 April

9 अप्रैल से नहीं चलेगी ये ट्रेन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के परिचालन को 9 अप्रैल से रोक दिया गया है। अहमदाबाद-मुबंई तेजस एक्सप्रेस को पहले ही 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया जा चुका है, अब आईआरसीटीसी ने लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को भी 9 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है। इससे पहले लॉकडाउन में इस ट्रेन का संचालन भी बंद किया गया था, जिसके बाद अक्टूबर 2020 में इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन कम यात्रियों के कारण इसे एक बार फिर से जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था।

इस ट्रेन को 14 फरवरी को एक बार फिर से शुरू किया गया, लेकिन फिर से एक बार इसके परिचालन को बंद करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेनों में शामिल है। रेलवे ने कहा है कि कोरोना की स्थिति को देखने के बाद इसे फिर से शुरू करने के लिए फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+