IRCTC: केदारबाबा के लिए Helicopter सर्विस शुरु, जानिए कैसे करें टिकट बुक? क्या है किराया?

IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन हर यात्री की सुविधा का ख्याल रखती है। ये बस सर्विस और Helicopter सर्विस भी देती है।

IRCTC:

Kedarnath Yatra Helicopter Services: केदारनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस तीरथ तक पहुंचने के लिए कोई रोड नहीं है बल्कि लोगों को केदारबाबा के दर्शन के लिए 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है लेकिन अब भक्तों की इस समस्या को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने Helicopter सर्विस शुरू कर दी है। जिसके लिए बुकिंग आज दिन के 12 बजे से शुरू भी हो गई है। इसके बारे में पूरी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई है।

IRCTC की वेबसाइट पर सारी जानकारी मौजूद है

आपको बता दें कि भक्तगण 28 मई 2023 और 15 जून 2023 के बीच हेलीकॉप्टर की सवारी बुक कर सकते है। आपको बता दें कि आपको केदारनाथ के लिए पवन हंस, आर्यन और हेरिटेज जैसे एविएशन की सर्विस मिलती है। जो कि वनराउंड और दोनों राउंड ट्रिप की सुविधा देती हैं। आपको यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए IRCTC की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करना होगा।

एक तरफ का किराया 3000 से लेकर 3500 तक

फिर आपको LOGIN और ID बनानी होगी। फिर आपके सामने पोर्टल खुलेगा, जिसमें आपको बहुत सारी कंपनियों की हेलिकॉफ्टर सर्विस दिखाई देगी। किसी एक को आप अपने मन के मुताबिक क्लिक करें और उसके बाद आप सामने जो पेज खुलेगा उसमें आप यात्रा की तारीख और स्लॉट का समय भरना होगा। जिसमें एक तरफ का किराया 3000 से लेकर 3500 तक का है। दोनों फेरी के लिए आपको 6500 से 7000 रु खर्च करने होंगे। हर कंपनी का चार्ज थोड़ा अलग-अलग है।

केदारनाथ धाम के बारे में खास बातें

  • आपको बता दें कि आस्था का मानक केदारनाथ धाम उत्तराखंड के के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।
  • हिमालय की गोद में बसा ये मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग और चार धाम यात्रा में से एक है।
  • इस मंदिर में जो भी मांगा जाता है, वो जरूर पूरा होता है।
  • केदारबाबा के दर्शन अप्रैल और नंवबर के बीच हो सकते हैं,बाकी दिनों में ये कपाट बंद रहते हैं।
  • माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों के पौत्र जन्मेजय ने कराया था।
  • तो वहीं आदि शंकराचार्य ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया था,ऐसा माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+