आईफोन धारकों को 15 महीने तक मुफ्त मिलेंगी जियो की सेवाएं
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने दिसंबर तक मुफ्त सेवा देने की धमाकेदार घोषणा के बाद अब एक नया प्लान शुरू किया है। इसके तहत पूरे एक साल तक सब कुछ मुफ्त में मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ आईफोन धारकों के लिए है।

जो भी आईफोन धारक है, अगर वह रिलायंस जियो का इस्तेमाल करता है तो वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। रिलायंस जियो का यह ऑफर 1 जनवरी 2017 से लागू होगा।
साल भर के लिए मिलेगा 1499 का प्लान मुफ्त
इसके तहत जियो 1499 रुपए के प्लान को एक साल तक मुफ्त में देगा। इस तरह से आईफोन धारक जियो सिम का इस्तेमाल करके साल भर में करीब 18,000 रुपए बचा लेगा।
वहीं दूसरी ओर, 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो की सेवाएं पहले से ही मुफ्त दी जा रही है हैं, ऐसे में आईफोन धारक को करीब 15 महीने तक के लिए रिलायंस जियो की सारी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।
हालांकि, अगर 1499 रुपए से प्लान के तहत मिल रहे फायदों से अधिक कोई इस्तेमाल करता है तो उसका अतिरिक्त चार्ज लगेगा। या फिर ग्राहक अपने प्लान को अपग्रेड भी कर सकता है।

आईफोन के किन-किन फोन पर मिलेगी ये सुविधा
आपको बात दें कि कंपनी के 1499 रुपए के प्लान में सभी लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त हैं। इसके अलावा 20 जीबी 4जी डेटा, रात में अनलिमिटेड 4जी डेटा, 40 जीबी वाईफाई डेटा और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।
कंपनी के अनुसार यह नया ऑफर नए आईफोन6, आईफोन 6 एस, आईफोन एस प्लस, आईफोन एसई, आईफोन7 व आईफोन 7प्लस सभी के लिए होगा, न कि यह पेशकश सिर्फ आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस तक सीमित होगी। इस तरह अगर आप इनमें से कोई भी फोन खरीदते हैं तो आप रिलायंस जियो की इस सुविधा को लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications