बच्चे के जन्म पर शुरू करें 2600 की SIP, 18 साल में मिलेंगे 20 लाख रुपए

Investment for Children: घर में जब बच्चों की किलकारी गूंजती है तो किसे नहीं खुशी होती है। बच्चे के मां-बाप को सबसे अधिक खुशी होती है। बच्च के जन्म के साथ ही माता-पिता उसके भविष्य के सपने बुनने लगते हैं। अपने बच्चे को हर बेहतर सुविधा देने की कोशिश करते हैं।

बड़ा होने पर उसे अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजने की कोशिश करते हैं। स्कूल के बाद बेहतर कॉलेज में भेजने का सपना देखते हैं। लेकिन इन सभी सपनों को पूरा करने के लिए आपको एक अदद पैसों की जरूरत होती है।

investing

ऐसे में अगर आप बच्चे के जन्म के साथ ही अगर अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करते हैं तो इन सभी चिंताओं से आप मुक्त हो सकते हैं। आज हम आपको अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए कुछ इसी तरह के अच्छे निवेश की जानकारी देने जा रहे हैं।

बच्चे के 18 वर्ष का होने पर नहीं होगी पैसों की चिंता

मान लेते हैं कि आप अपने बच्चे के जन्म के साथ ही म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं और हर महीने एक निश्चित राशि की एसआईपी करते हैं तो इससे आप अपने बच्चे के भविष्य से जुड़ी हर आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और इसके लिए आपको एकमुश्त पैसों का इंतजाम भी नहीं करना पड़ता है।

18 के होने पर 20 लाख का इंतजाम

अगर आपको अपने बच्चे के हायर एजूकेशन के लिए पैसों का इंतजाम करना है तो आप इसके लिए एक बेहतर म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। मान लेते हैं जब आपका बच्चा 18 साल का हो तो आपको उसकी आगे की पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपए की जरूरत है। आपके बच्चे की पढ़ाई के लिए इस पैसे का इंतजाम हर महीने की एसआईपी से हो सकता है।

हर महीने सिर्फ 2600 की SIP देगी चिंता से मुक्ति

अपने बच्चे के जन्म के बाद अगर आप हर महीने 2600 रुपए की एसआईपी करते हैं। मान लेते हैं औसतन आपको हर वर्ष 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आप अपने बच्चे की 18 वर्ष की आयु होने पर आसानी से 20 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।

18 वर्ष तक आप 2600 रुपए हर महीने एसआईपी में डालते हैं तो आप कुल 14.29 लाख रुपए का निवेश करते हैं और इसपर आपको 12 फीसदी के रिटर्न के लिहाज से 14.29 लाख रुपए का रिटर्न मिलता है और आपको 18 वर्ष पूरे होने पर 19.90 लाख रुपए मिलते हैं।

50 लाख के लिए करें 6600 की SIP

मान लेते हैं आप अपने बच्चे की स्कूलिंग खत्म होने के बाद उसे विदेश पढ़ने के लिए भेजना चाहते हैं या फिर उसे किसी ऐसे कॉलेज में भेजना चाहते हैं जिसकी फीस काफी अधिक है। या फिर आपका बच्चा किसी ऐसी फील्ड जैसे खेल, सिनेमा आदि में जाना चाहता है तो उसके लिए आपको अधिक पैसों की जरूरत है तो इसके लिए आप अपनी एसआईपी को थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

अगर आप अपने बच्चे की उम्र 18 वर्ष पर होने पर उसके लिए 50 लाख रुपए का इंतजाम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर महीने 6600 रुपए का निवेश करना है और आप आसानी से 12 फीसदी के रिटर्न से 50 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा कर सकते हैं।

अगर आप 6600 रुपए हर महीने 18 वर्ष तक एसआईपी में डालते हैं तो आप कुल 1425600 रुपए जमा करते हैं और 12 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से इसपर आपको 36.26 लाख रुपए का रिटर्न मिलता है। ऐसे में आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष होने पर आपको कुल 50.52 लाख रुपए मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+