जियो का नया ऑफर, सिर्फ 303 रुपए में 3 महीने तक मुफ्त सेवा
मुकेश अंबानी ने कहा- भारत में हम लोगों के बीच शगुन देने की एक परंपरा है, जिसमें हम एक दूसरे को किसी खास मौके पर तोहफा देते हैं। हमारे लिए आपका पहला रिचार्ज एक खूबसूरत पल है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो की तरफ से मुफ्त सेवाओं को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर कंपनी ने 'जियो समर सरप्राइज' ऑफर भी शुरू किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए से करते हैं तो आपको शुरुआती 3 महीने तक जियो की सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। रिलायंस जियो की तरफ से यह पेशकश जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत की गई है।

मुकेश अंबानी ने कहा- भारत में हम लोगों के बीच शगुन देने की एक परंपरा है, जिसमें हम एक दूसरे को किसी खास मौके पर तोहफा देते हैं। हमारे लिए आपका पहला रिचार्ज एक खूबसूरत पल है। इसलिए, हम चाहते हैं कि रिलायंस जियो के सभी ग्राहकों को एक तोहफा दिया जाए। इसी के साथ मुकेश अंबानी ने जियो समर सरप्राइज ऑफर की घोषणा कर दी। अगर आप इस ऑफर के तहत अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए से करते हैं तो आपको शुरुआती 3 महीने के लिए मुफ्त सेवा मिलेगी और जियो की सेवाओं के लिए आपको जुलाई से पैसे देने होंगे। ये भी पढ़ें- कम हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितने रुपए घटाए गए?
कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले ही रिलायंस जियो के 303 रुपए के प्लान से रिचार्ज कर लिया है, उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। 303 रुपए के प्लान से रिचार्ज कर चुके ग्राहकों को भी जियो समर सरप्राइज ऑफर के फायदे मिलेंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है कि जिन्होंने अपना पहला रिचार्ज 149 रुपए किया है, वह इस ऑफर में आ सकते हैं या नहीं। अगर हां, तो कैसे आ सकते हैं?












Click it and Unblock the Notifications