इंफोसिस के चेयरमैन ने कहा- बोर्ड और प्रमोटर्स में कोई झगड़ा नहीं

सेशासाई ने यह भी कहा कि यह कंपनी के बोर्ड का काम है कि वह सभी की सुनें। उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रमोटर्स से बात कर रहे हैं। इसी तरह वह कंपनी के मुख्य स्टेकहोल्डर्स से भी बात करेंगे।

मुंबई। इंफोसिस के चेयरमैन आर सेशासाई ने सोमवार को मुंबई में प्रेस से बात करते हुए कहा है कि इंफोसिस में बोर्ड के सदस्यों और प्रमोटर्स के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का का भी बचाव किया और कहा कि उन्हें दी गई सैलरी टारगेट का पूरा करने के आधार पर दी गई है। सेशासाई ने यह भी कहा कि यह कंपनी के बोर्ड का काम है कि वह सभी की सुनें। उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रमोटर्स से बात कर रहे हैं। इसी तरह, हम कंपनी के मुख्य स्टेकहोल्डर्स से भी बात करेंगे।

इंफोसिस के चेयरमैन ने कहा- बोर्ड और प्रमोटर्स में कोई झगड़ा नहीं
ये भी पढ़ें- यहां महज 899 रुपए में मिल रहा है हवाई यात्रा करने का मौका

आपको बता दें कि इंफोसिस कंपनी के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन नारायम मूर्ति समेत इंफोसिस के कुछ फाउंडर्स ने कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का की सैलरी पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंपनी में गवर्नेंस के कई मुद्दे कंपनी के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का की सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी और कंपनी को दो अन्य टॉप लेवल अधिकारियों को कंपनी छोड़ते समय दिया गया हर्जाना उचित नहीं है। हालांकि, मूर्ति ने कहा है कि कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दों को सुलझाने में कंपनी पूरी तरह से सक्षम है। ये भी पढ़ें- आंध्रा बैंक को इलेक्ट्रिकल कंपनी ने लगाया 71 करोड़ रुपए का चूना, CBI ने दर्ज किया केस

कंपनी के बोर्ड और मैनेजमेंट का कंपनी के प्रमोटर्स से टकराव होने की खबर के बाद बोर्ड और मैनेजमेंट अपने-अपने क्लाइंट से बात करके उन्हें इस बात का आश्वासन दे रहे थे कि सब कुछ ठीक है। दरअसल, कंपनी के प्रमोटर्स के साथ बोर्ड और मैनेजमेंट के हुए टकराव की वजह से क्लाइंट असमंजम में आ गए थे। हालांकि, पूरे मामले पर बोर्ड का फैसला ही आखिरी फैसला होगा, जो प्रमोटर्स और स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रख कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+