राहुल बजाज को परिवार-दोस्तों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

राहुल बजाज को परिवारों और दोस्तों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 13 फरवरी: उद्योगपति और बजाज समूह के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज का शनिवार,12 फरवरी को पुणे में उनके घर पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। राहुल बजाज कैंसर से पीड़ित थे। रविवार (13 फरवरी) उद्योगपति राहुल बजाज को रविवार (13 फरवरी) को परिवार और दोस्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उद्योगपति राहुल बजाज के पुणे स्थित घर पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का आज रविवार (13 फरवरी) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

Industrialist Rahul Bajaj

बजाज समूह ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, ''बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि स्वर्गीय रूपा बजाज के पति और राजीव/दीपा, संजीव/शेफाली और सुनैना/मनीष के पिता श्री राहुल बजाज का निधन हो गया है। अपने करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में उनका निधन 12 फरवरी 2022 की दोपहर को हुआ था।'' राहुल बजाज को निमोनिया था और दिल की भी समस्या थी। रूबी हॉल क्लिनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ पुरवेज ग्रांट ने कहा कि वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

राहुल बजाज ने शनिवार को दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बजाज का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल बजाज के दो बेटे राजीव बजाज और संजीव बजाज और एक बेटी सुनैना केजरीवाल हैं।

कौन थे राहुल बजाज?

10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 से अधिक वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और वर्तमान में फर्म के मानद अध्यक्ष थे।

राहुल बजाज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स), मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया था। राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह का कार्यभार संभाला। उनके नेतृत्व में, ऑटोमेकर फर्म का कारोबार 7.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये का हो गया। ब्रांड के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक, बजाज चेतक स्कूटर, मध्यम वर्गीय भारतीय परिवारों के लिए एक आकांक्षी प्रतीक बन गया था। 'हमारा बजाज' अपने समय का मशहूर विज्ञापन बन गया।

राहुल बजाज को 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बजाज ने 2006-10 तक राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया।

फरवरी 2021 तक, राहुल बजाज 8.2 बिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में 421वें स्थान पर रखा थे। राहुल बजाज ने इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर भी कार्य किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+