महज 868 रुपए में हवाई यात्रा, ऑफर खत्म होने में 2 दिन बाकी
एयरलाइन कंपनी का यह ऑफर 8 नवंबर तक के लिए है। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करवाने पर आप 11 जनवरी 2017 से 11 अप्रैल 2017 के बीच यात्रा कर सकते हैं।
नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए सस्ती हवाई सेवा देने का एक शानदार ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत वह महज 868 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है।

एयरलाइन कंपनी का यह ऑफर 8 नवंबर तक के लिए है। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करवाने पर आप 11 जनवरी 2017 से 11 अप्रैल 2017 के बीच यात्रा कर सकते हैं।
कंपनी का यह ऑफर कुछ चुनिन्दा सीटों के लिए ही है, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरी जा रही हैं। तो अगर आप भी महज 868 रुपए में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट बुक करें।
क्या हैं शर्तें?
- ऑफर सिर्फ चुनिन्दा सीटों और चुनिन्दा रूट पर ही उपलब्ध होगा।
- यह ऑफर घरेलू उड़ानों के लिए है, जो सिर्फ सीधी उड़ानों पर लागू होगा।
- कंपनी का ऑफर सिर्फ एक तरफ के किराए के लिए है।
- सामूहिक बुकिंग पर यह ऑफर मान्य नहीं होगा।
- इस ऑफर पर रिफंड नहीं मिलेगा। उड़ान रद्द कराने की स्थिति में सिर्फ टैक्स रिफंड किए जाएंगे।
- यह ऑफर सिर्फ इंडिगो की वेबसाइट से टिकट बुक करवाने पर ही मिलेगा।
गोएयर ने भी निकाला है ऑफर
विमानन कंपनी गोएयर ने अपनी 11वीं सालगिरह पर 611 रुपए हवाई यात्रा का ऑफर दिया है। यह ऑफर आज यानी 4 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 8 नवंबर तक चलेगा।
कंपनी का यह ऑफर 11 जनवरी 2017 से लेकर 11 अप्रैल 2017 के बीच की गई यात्रा पर लागू होगा। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर अगर बाद में आप टिकट कैंसल करना चाहते हैं, तो आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
यह ऑफर केवल एयरलाइन कंपनी के वेबसाइट (www.GoAir.in) पर मिलेगा। साथ ही, इस ऑफर में सीमित सीटें हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरी जाएंगी।
हर '11' नंबर के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर
गोएयर कंपनी ने 611 रुपए में टिकट देने के अलावा एक अन्य ऑफर भी शुरू किया है, जिसके अनुसार हर 11वें ग्राहक को मुफ्त एयरटिकट मिलेगी। वहीं दूसरी ओर हर 111वें ग्राहक को सभी लेमन ट्री होटल में रहने पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा हर 1,111वां ग्राहक एक रिटर्न टिकट और 2 रात और 3 दिन तक होटल में मुफ्त में रह सकेगा। इतना ही नहीं, 11 ऐसे लकी विजेता होंगे, जिन्हें गेस (Guess) घड़ी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications