IndiGo ने लॉन्च की घरेलू उड़ान में बिजनेस क्लास, दिल्ली-मुंबई रूट से शुरुआत, इतना होगा किराया
IndiGo launches IndiGoStretch: देश की सबसे बड़ी और कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो अब अपनी घरेलू उड़ानों में भी पैसेंजर्स को बिजनेस क्लास की सुविधा देने जा रही है। इंडिगो ने सोमवार को अपनी स्थापना के बाद पहली बार बिजनेस क्लास सर्विस के शुरुआत की घोषणा की है।
सोमवार को इंडिगो एयरलाइन की 18वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर कंपनी ने नई बिजनेस क्लास सर्विस 'इंडिगोस्ट्रेच' की लॉन्चिंग की, जिसके टिकट नवंबर मिड से खरीदे जा सकेंगे।

नवंबर से शुरू होने जा रही सुविधा
कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया इंडिगो नवंबर के मध्य से कुछ घरेलू उड़ानों में बिजनेस क्लास टिकट बेचने के लिए तैयार है। एल्बर्स ने कहा, "यह एक वास्तविक, अच्छा बिजनेस क्लास होगा, हम इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ के साथ काम करते हैं, आप स्ट्रेच और आराम कर सकते हैं।"
बुकिंग तुरंत शुरू, लेकिन नवंबर से यात्रा
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि मंगलवार (06 अगस्त)से मेट्रो शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के पास इंडिगो की उड़ानों में बिजनेस क्लास की सीटें बुक करने का विकल्प होगा।" हालांकि बुकिंग तुरंत शुरू हो जाएगी, लेकिन नई बिजनेस क्लास सर्विस इस नवंबर से यात्रा के लिए ही उपलब्ध होगी।
इतना होगा बिजनेस क्लास का किराया
कंपनी के CEO के मुताबिक नई सर्विस की शुरुआत दिल्ली-मुंबई रूट से होगी। जिसके जरिए कंपनी अपने प्रीमियम पैसेंजर्स को आकर्षित करना चाहती है। एयरलाइन देश के अंदर कुल 12 रूट्स पर अपना बिजनेस क्लास केबिन लॉन्च करेगी। जिसका किराया 18,018 रुपए तय किया गया है।
दिल्ली से मुंबई के लिए पहली उड़ान
सीईओ ने कहा कि यह सुविधा कुल 12 रूटों पर होगी। हम कल से 18,018 रुपये की लॉन्च कीमत के साथ बिक्री के लिए खुलेंगे। पहला रूट नवंबर मिड से दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। 12 रूटस् में बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके अलावा इंडिगो ने अपनी 18वीं वर्षगांठ पर वाइड-बॉडी विमान संचालन की भी घोषणा की है। इंडिगो 2027 तक एयरबस 350-900 विमानों पर इंडिगो वाइड बॉडी सेवाएं शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications