GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाया दम, 8.2% हुई विकास दर

भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। मा्च तिमाही में देश की विकास दर 7.8 फीसदी रही है, जिसके बाद देश की जीडीपी 8.2 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि जनवरी से मार्च माह के बीच की विकास दर दिसंबर तिमाही की तुलना में कम है। दिसंबर तिमाही में देश की आर्थिक विकास की दर 8.6 फीसदी थी।

वहीं वित्त वर्ष 2023 में जनवरी से मार्च तिमाही में विकास दर 6.2 फीसदी थी। ऐसे में इस वित्त वर्ष में चौथी तिमाही में 1.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। माना जा रहा था कि चौथी तिमाही में भारत की विकास दर 6.7 फीसदी के करीब रहेगी, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।

gdp

अनुमान से बेहतर प्रदर्शन

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की ओर से अनुमान लगाया गया था कि देश की जीडीपी ग्रोथ मार्च तिमाही में 6.2 फीसदी रह सकती है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में 6.9-7 फीसदी रह सकता था। लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था ने इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।

चारो तिमाही की विकास दर

बीते वित्त वर्ष की बात करें तो तीन तिमाही में जून की तिमाही में जीडीपी 8.2 फीसदी, सितंबर की तिमाही में 8.1 फीसदी, दिसंबर की तिमाही में 8.4 फीसदी रही थी। जबकि चौथी तिमाी में यह 7.8 फीसदी रही है।

आरबीआई के अनुमान से बेहतर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अनुमान लगाया गया था कि 31 मार्च 2024 को जब तिमाही समाप्त होगी तो जीडीपी की दर 6.9 फीसदी रह सकती है। लेकिन आरबीआई के अनुमान से कहीं बेहतर देश की जीडीपी रही है।

पिछले वर्षों में कैसी रही रफ्तार

सरकार की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार 2023-24 में देश की जीडीपी 8.2 फीसदी रही है। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.8 फीसदी रही थी। वहीं 2021-22 में यह 6.2 फीसदी थी। ऐसे में पिछले दो वर्षों से देश की अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+