Indain Railway Super APP: 'ना टिकट की झंझट और ना PNR का टेंशन', सुपर ऐप देगा एक सेंकड में हर जवाब

Indain Railway Super APP: भारतीय रेलवे की कोशिश होती है कि वो अपने यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखे और उनकी यात्रा को सुगम बनाएं।

Indain Railway Super APP

इसी के मद्देनजर वो अपना एक 'सुपर ऐप' लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे डाउन लोड करते ही आपको अपनी ट्रेन से जुड़े हर सवाल का जवाब केवल एक सेंकड में मिल जाएगा।

रेलवे को 90 करोड़ रु खर्च करने होंगे

इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे का ये ऐप बहुत जल्द सामने होगा, जिसके लिए रेलवे को करीब 90 करोड़ रु खर्च करने होंगे, इस ऐप से आपको अपनी ट्रेन के टिकट से लेकर उसका रनिंग स्टेटस तक सब पता चल जाएगा।

'प्राथमिकता यात्रियों को हर सुविधा प्रदान करने की'

एक नया यूनिफाइड ऐप होगा, जिसनें बहुत सारे ऐप के कंबाइड फीचर्स होंगे, जिसमें ट्रेन से जुड़ी हर बात होगी। भारतीय रेलवे इस ऐप के जरिए अपना राजस्व बढ़ाने का भी प्रयास करेगा लेकिन उसकी प्राथमिकता यात्रियों को हर सुविधा प्रदान करने की है।

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम

इस ऐप को CRIS यानी कि सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम डेवलप करेगा। इसमें आईआरसीटीसी की सारी सुविधाएं भी मिलेंगी जैसे फ्लाइट टिकट बुकिंग, फूड डिलीवरी इत्यादी।

ऐप को डेवलप करने में तीन साल का वक्त लग सकता है

रेलवे की पूरी कोशिश होगी कि ये ऐप तेजी से काम करे और यूजर्स को कोई दिकक्त ना हो, अक्सर जनता की ओर से रेलवे की साइट और ऐप के स्लो होने की शिकायत की जाती है इसी के मुद्देनजर रेलवे विभाग की पूरी कोशिश है कि इस ऐप के साथ ऐसी शिकायतें ना आएं। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को डेवलप करने में तीन साल का वक्त लग सकता है।

IRCTC Rail कनेक्ट APP

मौजूदा स्थिति की बात करें तो यात्री अभी IRCTC Rail कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल बहुतायत में करते हैं। इसके करीब 100 मिलियन यूजर हैं। इसके अलावा Rail Madad, UTS, Satark, TMS-Nirikshan, IRCTC Air और PortRead ऐप भी मौजूद हैं, जिसमें अलग-अलग डिटेल्स हैं लेकिन अब भारतीय रेलवे एक बड़े ऐप को बनाने में जुटा है, जिसमें एक साथ सारे फीचर्स हों।

कैसे होता है IRCTC पर रजिस्ट्रेशन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.पर क्लिक करें।
  • पेज पर दिये गए रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक पेज खुलेगा, जिसमें नाम, व्यवसाय और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स भरनी होगी।
  • फिर यूजर-पासवर्ड बनाना होगा।
  • अब अपनी मेल आईडी, मोबाइल नंबर और अपना लॉगिन पासवर्ड दर्ज करें औऱ पेज सबमिट करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड नंबर ये मेल आईडी पर आपका कोड आया।
  • उसे सबनिट करेंगे तो आपका खाता बन जाएगा।
  • आईआरसीटीसी ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करें।

इसके बाद टिकट कैसे बुक करें?

  • आईआरसीटीसी ऐप खोलें या irctc.co.in पर क्लिक करें।
  • अब 'बुक योर टिकट' पर क्लिक करें।
  • बोर्डिंग और ट्रेन चुनें।
  • इसके बाद डेट सेलेक्ट करें।
  • किस क्लास में ट्रैवल करना चाहते हैं वह चुनें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • फिर बुक नाउ का पेझ खुलेगा, टिकट बुक करें।
  • भुगतान के लिए आपसे सवाल किया जाएगा कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई में से किसका प्रयोग करेंगे?
  • आप विकल्प चुनें, भुगतान करें और आपका टिकट बुक।
  • टिकट बुक होते ही आपके फोन और ईमेल आईडी पर टिकट के डिटेल्स आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+