Railway ने जीता दिल, बाढ़ में फंसे छात्र का किया रेस्क्यू, ट्रेन कैंसिल हुई तो कैब बुक कर सुरक्षित घर पहुंचाय

Railway ने जीता दिल, बाढ़ में फंसे छात्र को किया रेस्क्यू, ट्रेन कैंसिल हुई तो कैब बुक कर सुरक्षित घर पहुंचाया

नई दिल्ली। रेलवे की लेट लतीफी, ट्रेनों में गंदगी, खाने की क्वालिटी को लेकर आपने कई खबरें पढ़ी होगी। सरकारी परिवहन रेलवे की नकारात्मक खबरें तो आपने कई बार पड़ी होगी, लेकिन रेलवे ने इस बार जो काम किया है, उसनवे सभी का दिल जीत लिया। बाढ़ में फंसे छात्र का रेस्क्यू कर न केवल उसे सुरक्षित वहां से निकाला बल्कि उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाकर दिल जीत लेने वाला काम किया है।

 Indian Railways Comes To The Rescue Of IIT Student, Booked Car Ride After Train Cancelled

रेलवे ने किया रेस्क्यू

गुजरात में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया , जिसके कारण आईआईटी का छात्र सत्यम वहां फंस गया। सत्यम ने एकता नगर से अपनी टिकट बुक करवाई थी, लेकिन बारिश के कारण रेलवे ने उसे रद्द कर दिया, जिसके बाद सत्यम के लिए व़डोदरा तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। ट्रेन कैंसिल होने के बाद वो वहां फंस गया था। रेलवे ने मुश्किल में फंसे सत्यम को वहां से सुरक्षित निकाला। ट्रेनें चल नहीं रही थी, इसलिए रेलवे ने सत्यम के लिए कैब बुक की और उसे एकता नगर से वडोदरा तक पहुंचाया, फिर वहां से उसके लिए ट्रेन में सीट की व्यवस्था की।

सत्यम ने ट्रेन संख्या 20920 एकतानगर- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के लिए टिकट बुक थी। ट्रैक पर पानी भरने के कारण आखिरी समय पर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। सत्यम ने अपनी परेशानी एकता नगर के रेलवे स्टाफ को बताई, जिसके बाद उन्होंने कैब बुक कर उसे सुरक्षित वडोदरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया और ट्रेन में बिठाकर उसकी रवानगी करवाई। सत्यम ने वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे रेलवे ने अपने एक आम यात्री का ख्याल रखा और बिना परेशानी के उन्हें वडोदरा से ट्रेन को पकड़ने में मदद की। सत्यम कहते हैं कि वो इस मदद को कभी नहीं भूल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+