Indian Railways: आपके घर तक सामान पहुंचाएगी रेलवे, जल्द शुरू करने जा रही है डोर टू डोर डिलीवरी सर्विस
नई दिल्ली, 15 फरवरी। भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। रेलवे की ओर से सर्विस को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिशें की जाती रही है। जल्द ही रेलवे एक और नई सर्विस शुरू करने जा रहा है, जिसकी तैयारी को लेकर विचार किया जा रहा है। रेलवे की इस सर्विस के बाद आपके घर तक बनारस की साड़ी से लेकर बिहार के माखाने तक की होम डिलीवरी रेलवे आपके घर तक करेगा। रेलवे लॉजिस्टिक्स बिजनेस में अपनी पकड़ को बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र में बढ़ रही है।

रेलवे की नई सर्विस
भारतीय रेलवे जल्द ही नई सर्विस की शुरुआत कर सकता है। रेलवे जल्द ही डोर टू डोर सर्विस की शुरुआत करने जा रही हैं। रेलवे इंडिविजुअल्स या बल्क कस्टमर्स के लिए डोर-टू-डोर डिलीवरी की शुरुआत करने जा रहा है। यानी अब ई कॉमर्स और कुरियर कंपनी की तरह रेलवे भी आपके घर तक आपका सामान पहुंचाएगा। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप आधारित सर्विस की तैयारियां चल रही है। इस ऐप की मदद से आप अपने सामान को ट्रैक कर सकेंगे। हालांकि रेलवे की ओर से इस सर्विस को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।

ऐप आधारित होगी सर्विस
जैसे आप अपने मोबाइल फोन में ई कॉमर्स कंपनियों के ऐप डाउनलोड करके ऑर्डर और डिलीवरी को ट्रैक करते हैं, उसी तरीके से रेलवे की ये सर्विस भी मोबाइल ऐप आधारित होगी। आपको डिलीवरी चार्ज, डिलीवरी में लगने वाले समय, डिलीवरी पहुंचने का समय जैसी जरूरी जानकारी इसी मोबाइल ऐप पर मिलेगी। प्रोडक्ट को एक जगह से दूसरे जगह ढोने का काम रेलवे करेगी। जहां रेलवे ट्रांसपोर्टर का काम करेगा तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस डोर टू डोर सर्विस को फास्ट और बेहतर बनाने लिए रेलवे भारतीय डाक से भी संपर्क कर सकता है।

इन जगहों पर सबसे पहले शुरू होगी सर्विस
आपको बता दें कि रेलवे की ये सर्विस सबसे पहले जून-जुलाई के बीच दिल्ली एनसीआर, गुजरात के साणंद में शुरू की जा सकती है। इन शहरों में ट्रायल शुरु किया जा सकता है। इस सर्विस की जिम्मेदारी डीएफसीसी की होगी, जिसने इसके लिए इन-हाउस ट्रायल शुरू कर दिया है।
LIC IPO का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने SEBI के समक्ष दाखिल किया आवेदन












Click it and Unblock the Notifications