Train Ticket Update: यात्रियों के लिए खुशख़बरी! कंफर्म टिकट पर बिना किसी कटौती के बदल सकेंगे यात्रा की तारीख
Train Ticket Travel Date Modify Update News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज़्यादा परेशानी टिकट के लिए झेलनी पड़ती है। क्योंकि कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही बड़ा टास्क हो जाता है, अगर किसी के पास कनफर्म टिकट है तो उसे कैंसिल करने में जो चार्ज कटता है, इससे भी आम आदमी के पॉकेट पर काफी असर पड़ता है।
इन्हीं सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। अब जल्द ही यात्रियों को कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि बदलने की सुविधा मिलेगी। रेलवे इस नई व्यवस्था पर काम कर रहा है और इसे अगले साल जनवरी से लागू करने की योजना है।

टिकट रद्द कराकर दोबारा बुकिंग की ज़रूरत नहीं
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को टिकट रद्द कराने और दोबारा बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी और रेलवे यात्रा और भी सुविधाजनक व यात्री-हितैषी बनेगी। वर्तमान में यात्रियों को यात्रा की तिथि बदलने के लिए टिकट रद्द कर नई टिकट बुक करनी पड़ती है, जिसमें न सिर्फ अतिरिक्त खर्च होता है बल्कि रद्दीकरण शुल्क भी देना पड़ता है।
ऑनलाइन और काउंटर टिकट दोनों पर सुविधा लागू
नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन दोनों झंझटों से राहत मिलेगी। रेलवे फिलहाल इस सुविधा के संचालन से जुड़ी शर्तों पर काम कर रहा है। जैसे कि यह सुविधा ऑनलाइन और काउंटर दोनों टिकटों पर लागू होगी या नहीं, और यात्री कितनी बार यात्रा तिथि बदल सकेंगे।
यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद
मौजूदा नियमों के मुताबिक, यात्रा से 48 से 12 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराए का 25% कटता है, जबकि 12 से 4 घंटे पहले रद्द करने पर शुल्क और बढ़ जाता है। एक बार आरक्षण चार्ट बनने के बाद टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता। यह कदम रेलवे की ओर से यात्रियों को अधिक लचीली और आधुनिक सुविधा देने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications