Indian Railway: एसी कोच का सफर हुआ सस्ता, दिल्ली-पटना के बीच शुरू होगी AC3 इकोनॉमी क्लास की पहली ट्रेन
Indian Railway: एसी कोच का सफर हुआ सस्ता, दिल्ली-पटना के बीच शुरू होगी AC3 इकोनॉमी क्लास की पहली ट्रेन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को एक और तोहफा देने जा रहा है। रेलवे अब कम किराए पर एसी में सफर का मौका दे रही वहै। 29 अक्टूबर से दिल्ली के आनंद विहार से बिहार की राजधानी पटना के लिए 3एसी इकॉनोमी क्लास ट्रेन रवाना होगी। भारत की पहली गति शक्ति एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से पटरी पर दौडेगी। इसके साथ ही लोगों के लिए एसी कोच में सफर सस्ता और आसान हो जाएगा।

दिल्ली से पटना के बीच चलेगी ट्रेन
शुक्रवार से दिल्ली से पटना के बीच गति शक्ति एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के बीच ये ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन पूरी तरह से एसी3 इकोनॉमी क्लास कोच के साथ तैयार की गई है। आपको बता दें कि इसका किराया सामान्य थर्ड सी कोच के मुकाबले कम है। सामान्य एसी3 क्लास के मुकाबले इस ट्रेन का किराया करीब 8 फीसदी कम है। यानी कम किराए में आपको एसी कोच में सफर का मौका मिलता है।
रेलवे ने इस ट्रेन को फिलहाल फेस्टिवल स्पेशल के तौर पर शुरू किया है। इसकी शुरुआत उन लोगों को ध्यान में रखकर की गई है, जो किराए के चलते एसी कोच में टिकट नहीं लेते। रेलवे ने ऐसे लोगों के लिए कम किराए में एसी में सफर का मौका दिया है। ये ट्रेन आनंद विहार से शुक्रवर रात 23:10 चलेगी और अगल दिन यानी शनिवार को सुबह 15:45 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में ये पटना से 17:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:50 आनंद विहार पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications