Indian Railway: रेलवे ने दिया एक और झटका, इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, चेक करें पूरी लिस्ट
Indian Railway: रेलवे ने दिया एक और झटका, इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, चेक करें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 10 जनवरी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक और झटका दिया है। रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉ़र्म टिकटों को महंगा कर दिया है। रेलवे ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति उत्सव को देखते हुए चुने हुए स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकटों में अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की जा रही है।

प्लटफॉर्म टिकट हुआ महंगा
भारतीय रेलवे ने मकर संक्रांति उत्सव को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट में अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की है। दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि संक्राति को देखते हुए 8 से 20 जनवरी तक कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की जा रही है। जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाई जा रहे हैं उनमें दक्षिण के राज्यों के स्टेशन हैं। रेलवे ने अब प्लेटफॉर्म टिकट को सीधे डबल कर दिया है।

प्लेटफॉर्म टिकट के रेट में डबल की बढ़ोतरी
दक्षिण मध्य रेलवे की अधिसूचना जारी कर सिकंदराबाद, हैदराबाद, लिंगमपल्ली और बेगमपेट रेलवे स्टेशनों और सिकंदराबाद डिवीजन के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में डबल की बढ़ोतरी कर दी है। कोरोना वायरल के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिएसा किया जा रहा है। रेलवे ने ज्यादातर स्टेशनों पर रेलवे ने किराया दोगुना कर दिया है । वहीं सिकंदराबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत सीधे पांच गुनी कर दी गई है। नई दरें 20 जनवरी तक लागू रहेंगी।

इन स्टेशनों पर बढ़ा प्लेटफॉर्म टिकट का दाम
- सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन: 50 रुपए
- हैदराबाद: 20 रुपए
- वारंगल रेलवे स्टेशन:20 रुपए
- खम्मम रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- काजीपेट रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- महबूबाबाद रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- रामागुंडम रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- मंचिरयाल रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- भद्राचलम रोड रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- विकाराबाद रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- तंदूर रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- बीदर रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- परली वैजनाथ रेलवे स्टेशन: 20 रुपए
- बेगमपेट रेलवे स्टेशन: 20 रुपए













Click it and Unblock the Notifications