रेलवे ने बदला नियम, IRCTC से टिकट बुकिंग के लिए अब यात्रियों को देनी होगी ये जानकारी
नई दिल्ली। लॉकडाउन में रेलवे की यात्री सेवाएं बाधित है। रेलवे ने 30 जून तक के लिए सभी यात्री टिकटों की बुकिंग भी रद्द कर दी है। सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के बीच रेलवे ने अपने नियमों में भी बदलाव किया है। चाहे वो टिकट बुकिंग के नियम हो या टिकट कैंसिलेशन के नियम। रेलवे ने IRCTC से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के दौरान बड़ा बदलाव किया है। रेलवे की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
Recommended Video

13 मई से रेलवे ने बदला नियम
भारतीय रेलवे ने फिलहाल टिकट काउंटर बुकिंग को बंद कर रखा है। यात्री सिर्फ IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग ही कर सकते हैं। रेलवे ने 13 मई से इसके नियम में भी बदलाव किया है। 13 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को अपना पूरा पता बताना होगा। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले सभी यात्रियों को 13 मई से अपने गंतव्य स्थलों का एड्रेस बताना होगा।

क्यों किया गया बदलाव
रेलवे ने इस बारे में बताया कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान अपने गंतव्य का पूरा पता बताना होगा। रेलवे यात्रियों पतों का रिकॉर्ड रख रही है,ताकि यदि सफर के दौरान किसी कओ कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होती है तो उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गंतव्य स्थल के पते को शामिल करने का प्रावधान 13 मई से किया गया है।

आगे भी लागू रहेगा यह नियम
रेलवे के प्रवक्ता आर डी बाजपेई ने कहा कि यात्रियों का पता लेने के पीछे मकसद है कि अगर जरूरत पड़ी तो बाद में यात्रियों से आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह निकट भविष्य में भी लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजपेई ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को किसी भी बुकिंग के लिए अपने पते की जानकारी मुहैया करानी होगी। वही ंरेलवे सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रख रही है।

30 जून तक सभी यात्री ट्रेनों की टिकटों को किया रद्द
भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान पहले 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार को रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया, लेकिन रेलवे ने एक बार फिर से अपने फैसले को बदलते हुए 30 जून और उससे पहले की यात्रा के लिए बुक किए गए सबी टिकटों की कैंसिल करने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने का निर्देश किया है। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि सभी श्रमिक ट्रेनें और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
With effect from 13th May, IRCTC has started taking the destination address of all passengers, booking online tickets. This will help us in contact tracing, if required later: Indian Railways. #COVID19 pic.twitter.com/ZGBgG4q8Au
— ANI (@ANI) May 14, 2020












Click it and Unblock the Notifications