Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 को जज कर हर एपिसोड कितना कमाती हैं नेहा कक्कड़, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई। रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 इस बार विवादों से घिरा रहा है। कभी शो में आने वाले गेस्ट के बयानों के कारण तो कभी शो के जजों के कारण और कई बार शो के कंटेस्टेंट्स के सिंगिंग स्टाइल को लेकर। इस शो से विवाद तब जुड़ा जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाया, जिसके बाद से इसे लेकर खूब बयानबाजी शुरू हो गई। लंबे वक्त से चले आ रहे इस सिंगिंग शो से जुड़ने वाले जजों की बात करें तो इनमें बड़े नाम शामिल है। अनु मलिक, सोनू निगम, सुनिधि चौहान, नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, हिमेश रेशमिया जैसे बड़े नाम जुड़े हैं, लेकिन क्या आप इन जजों की सैलरी के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि टीवी पर दिखाए जाने वाले हर एपिसोड के लिए ये जज कितनी फीस लेते हैं? आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।

हर एपिसोड का कितना चार्ज लेती है नेहा कक्कड़

हर एपिसोड का कितना चार्ज लेती है नेहा कक्कड़

इस शो का सबसे मशहूर चेहरा है सिंगर नेहा कक्कड़। बेहतरीन आवाज, गजब की सिंगिंग स्टाइल और शानदार परफॉर्मर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल को पिछले तीन सीजन से जज कर रही हैं। जिस सिंगिंग शो में कभी खुद प्रतियोगी बनकर शामिल हुई, उसी शो को नेहा आज जज कर रही हैं। उन्होंन इंडियन आइडल सीजन 10, 11 और 12 को जज किया है। अगर फीस की बात करें तो नेहा हर एपिसोड का 5 लाख रुपए चार्ज करती है। वो शो की सबसे एक्पेंसिव जज भी है।

 विशाल डडलानी कितनी फीस लेते हैं

विशाल डडलानी कितनी फीस लेते हैं

नेहा के साथ पिछले कई सीजन से इंडियन आइडल को जज कर रहे बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी हर एपिसोड के लिए 4.5 लाख चार्ज करते हैं। हालांकि सीजन 12 के पिछले कुछ एपिसोड से विशाल नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह संगीतकार अनु मलिक शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं शो के तीसरे जज हिमेश रशमिया हर एपिसोड का 4 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

शो के होस्ट आदित्य नारायण कितना लेते हैं फीस

शो के होस्ट आदित्य नारायण कितना लेते हैं फीस

जज के बाद शो के होस्ट की बात करें तो आदित्य नारायण हर एपिसोड का 2.5 लाख रुपए चार्ज करते हैं। आदित्य नारायण गायक उदित नारायण के बेटे हैं। शो को होस्ट करने का उनका अलग अंदाज है, जिसे व्यूअर्स और शो के प्रतियोगी भी खूब पंसद करते हैं। हालांकि इस बार वो कई बार अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। वहीं शूटिंग के दौरान वो कोरोना वायरस के संक्रमण में भी आ गए, जिसके कारण कई एपिसोड को गेस्ट होस्ट के साथ प्रसारित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+