दिसंबर में भारत का निर्यात 25% बढ़कर 57.87 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली, 14 जनवरी: दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। ये वृद्धि इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण देखने को मिली है। इसके साथ ही देश का व्यापार घाटा भी दिसंबर में बढ़कर 21.68 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। दिसंबर 2021 में आयात भी 38.55 प्रतिशत बढ़कर 59.48 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल-दिसंबर 2021-22 के दौरान, निर्यात 49.66 प्रतिशत बढ़कर 301.38 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

India’s overall exports in Dec 2021 are estimated to be USD 57.87 billion

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान आयात 68.91 प्रतिशत बढ़कर 443.82 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 142.44 अरब डॉलर रहा। दिसंबर 2021 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 37.81 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो दिसंबर 2020 में 27.22 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 38.91 प्रतिशती की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2021 में निर्यात में 39.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

भारत का कुल निर्यात (मर्चेंडाइज और सर्विसेज संयुक्त) दिसंबर 2021 में 57.87 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 25.05% की पॉजिटिव ग्रोथ और दिसंबर 2019 की तुलना में 23.35% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्शाता है। दिसंबर 2021 में कुल आयात 72.35 बिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 33.86% अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+