India's Export: भारत के निर्यात में 20.55 फीसदी की बढ़ोतरी, 38.94 अरब डॉलर एक्सपोर्ट

नई दिल्ली। भारत में निर्य़ात में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मई 2022 में भारत के निर्यात में 20.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत का निर्यात बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। बुधवार को सरकारी आंकड़े जारी किए गए, जिसके मुताबिक मई 2022 में भारत का निर्यात बढ़कर जहां 38.94 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया तो वहीं आयात में 62.83 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। जबकि व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है।

 Indias Export in May increase by 20.55 percent

भारत का आयात 62.83 फीसदी बढ़कर 63.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा। पहली तिमाही में भारत का संचयी निर्यात 78.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया, तो वहीं इस दौरान आयात 45.42 फीसदी बढ़कर 123.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अगर कच्चे तेल के आयात के आंकड़ों पर नजर डाले तो अप्रैल महीने में कच्चे तेल का आयात 81.21 फीसदी बढ़ा और 19.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं सोने का आयात घटा है। साल 2021 में जहां ये आंकड़ों 6.23 अरब डॉलर का था तो वहीं अप्रैल 2022 में 1.68 अरब डॉलर रह गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+