वर्ल्‍ड बैंक की बिजनेस लिस्‍ट में भारत को झटका, महज एक अंक सुधरी रैंकिंग

वर्ल्ड बैंक की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनस' नाम से जारी रिपोर्ट में भारत की स्थिति में महज एक अंक का सुधार हुआ है।

नई दिल्ली। व्यापार की स्थिति को लेकर वर्ल्ड बैंक की तरफ से जारी की गई एक लिस्ट में भारत को जबरदस्त झटका लगा है। भारत की रैंकिंग में महज एक अंक का सुधार हुआ है और उसकी रैंकिंग 130वीं है।

business

भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार

दुनियाभर के देशों में व्यापार को लेकर माहौल कैसा है इसको लेकर वर्ल्‍ड बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है। 'ईज ऑफ डूइंग बिजनस' नाम से जारी रिपोर्ट में भारत की स्थिति में महज एक अंक का सुधार हुआ है।

190 देशों की लिस्ट में भारत की रैंकिंग 130वीं है। पिछले साल भारत की रैंकिंग 131 थी। रैंकिंग में भारत के मुकाबले रूस, चीन, नेपाल, श्रीलंका और भूटान की स्थिति कहीं ज्यादा बेहतर है। ये देश रैंकिंग में भारत से आगे हैं।

इस लिस्ट में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड है। उसके बाद रैंकिंग में दूसरा नंबर सिंगापुर का है। रैंकिंग में इसके बाद डेनमार्क, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, ब्रिटेन, अमेरिका का नंबर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर 144वां हैं।

सरकार ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

व्यापार को लेकर हालात में सुधार करने और इसे आगे बढ़ाने के आधार पर जो देश कोशिश कर रहे हैं उनमें ब्रुनेई, कजाकिस्तान, केन्या, बेलारूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, जॉर्जिया, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन हैं।

भारत की स्थिति में सुधार नहीं होना इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि मोदी सरकार लगातार देश में व्यापार के लिए हालात बनाना चाहती है। सरकार ने भारत में व्यापार को आसान और इसे बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए हैं।

इसके बावजूद भी देश की रैंकिंग में सुधार नहीं होना चौंकाता है। इस मामले में भारत सरकार ने वर्ल्ड बैंक से नाराजगी भी जताई है।

सरकार ने व्यापार के लिए उठाए दर्जनभर कदम

सरकार का कहना है कि पिछले एक साल में देश में कारोबारी हालात बनाने के लिए करीब दर्जनभर कदम उठाए गए। बावजूद इसके रिपोर्ट में इसे शामिल नहीं किया गया, जिसकी वजह से रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है।

सरकार का कहना है कि सरकार लगातार देश में व्यापार के हालात सुधारना चाहती है। इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

जिससे व्यापार को लेकर देश टॉप 50 की रैंकिंग में शामिल हो सके। हालांकि वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+