वर्ल्ड बैंक का अनुमान- आगामी वित्त वर्ष में 7.5 से 12.5 प्रतिशत रहेगी भारत की GDP ग्रोथ

नई दिल्ली: पिछले साल कोरोना महामारी दुनियाभर में फैली, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी को बड़ा झटका लगा। भारत भी इससे अछूता नहीं था, जहां बड़ी संख्या में उद्योग-धंधे बंद हुए। साथ ही अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई। हालांकि अनलॉक की वजह से धीरे-धीरे हालात सुधर रहे। इस बीच वर्ल्ड बैंक ने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वैसे इसके 10 से ऊपर रहने की उम्मीद ज्यादा है। मंगलवार को वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में विस्तार से बताया।

Recommended Video

    World Bank का अनुमान: अगले वित्त वर्ष में 7.5-12.5% तक रह सकती है Economic Growth | वनइंडिया हिंदी
    जीडीपी

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान लगाया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2021 में 11.5% और 2022 में 6.8% की दर से बढ़ेगी। वर्ल्ड बैंक ने 'साउथ एशिया वैक्सीनेट' नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा कि महामारी विज्ञान और नीति विकास दोनों से संबंधित महत्वपूर्ण निश्चितता को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.5 से 12.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। हालांकि ये टीकाकरण अभियान और वर्ल्ड इकोनॉमी के रिकवर होने पर भी निर्भर करती है।

    रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था धीमी गति से आगे बढ़ रही है, क्योंकि गैर बैंक वित्तीय फर्म और वित्तीय सिस्टम को पहले ही झटका लगा था। इस बीच कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी चीजों ने उत्पादन, खर्च और निवेश को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। जब पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लागू हुआ तो अप्रैल और जून वाली तिमाही में विमान, पर्यटन, निर्माण और व्यापार आदि बुरी तरह प्रभावित हुए। बस कृषि क्षेत्र ही ऐसा रहा जो कम प्रभावित हुआ। अब IMF ने 11.5 प्रतिशत तक ग्रोथ जाने का अनुमान लगाया है, लेकिन ये रिपोर्ट कितनी सही होगी ये आने वाला वक्त बताएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+